back to top

डंकिन के साथ ‘फ्रेंचाइजी’ समझौता नहीं बढ़ाएगी जुबिलेंट फूडवर्क्स

नयी दिल्ली। देश की प्रमुख क्विक सर्विस रेस्तरां श्रृंखला संचालक जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड (जेएफएल) ने अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कॉफी एवं डोनट कंपनी डंकिन के साथ अपने ‘फ्रेंचाइजी’ समझौते को फिर नहीं बढ़ाने और उसके स्टोर चरणबद्ध तरीके से बंद करने का फैसला किया है।

भारतीया’ परिवार प्रवर्तित कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि जेएफएल और डंकिन के बीच 24 फरवरी 2011 को किया गया मल्टीपल यूनिट डेवलपमेंट फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट (एमयूडीएफए) 31 दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहा है।

कंपनी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने भारत में डंकिन ब्रांड के विकास एवं संचालन के लिए किए गए एमयूडीएफए के तहत दिए गए विकास अधिकारों को मौजूदा अवधि समाप्त होने पर नवीनीकृत (रिन्यू) न करने का निर्णय लिया है।

जेएफएल ने कहा कि वह डंकिन ब्रांड के मौजूदा संचालन के संबंध में चरणबद्ध तरीके से उचित कदमों का मूल्यांकन करेगी और उन्हें लागू करेगी। इसमें कुछ परिचालन का युक्तिकरण या बंद करना, परिसंपत्तियों की बिक्री, हस्तांतरण या निपटान, अथवा ‘फ्रेंचाइजी’ अधिकारों का हस्तांतरण शामिल हो सकता है। यह प्रक्रिया डंकिन ब्रांड के मालिकों से परामर्श कर की जाएगी।

कंपनी ने कहा कि यह सभी एमयूडीएफए की शर्तों, लागू कानूनों, नियामकीय आवश्यकताओं और अनुबंधीय दायित्वों के अनुरूप किया जाएगा।जुबिलेंट फूडवर्क्स की सेवाएं छह बाजारों भारत, तुर्किये, बांग्लादेश, श्रीलंका, अजरबैजान और जॉर्जिया में फैली हैं जहां इसके 3,500 से अधिक स्टोर हैं।समूह के खंड में वैश्विक ब्रांड डोमिनोज और पोपायज के साथ-साथ तुर्किये में अपने दो ब्रांड होंग्स किचन तथा कैफे ब्रांड -कॉफी शामिल है।

RELATED ARTICLES

नया आयकर कानून एवं कई बजटीय प्रावधान एक अप्रैल से होंगे लागू,एफएंडओ सौदों पर एसटीटी बढ़ेगा

नयी दिल्ली। नए आयकर कानून और अन्य बजटीय प्रावधान एक अप्रैल से लागू होंगे। इन बजटीय प्रावधान में वायदा एवं विकल्प (एफएंडओ) व्यापार पर...

पावरप्ले में मैच का रुख तय करने की रणनीति रही सफल: वैभव सूर्यवंशी

गुवाहाटी। राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का श्रेय पावरप्ले में मैच को नियंत्रित...

पावरप्ले में ही मैच का रूख तय करने की योजना कारगर रही: सूर्यवंशी

गुवाहाटी। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेलकर राजस्थान रॉयल्स को 47 गेंद शेष रहते आठ विकेट से बड़ी जीत दिलाने वाले युवा...

भारतीय मूल की मंगला कुप्पा अमेरिका के श्रम मंत्रालय की सीआईओ नियुक्त

ह्यूस्टन।भारतीय मूल की प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ मंगला कुप्पा को अमेरिका के श्रम मंत्रालय का मुख्य सूचना अधिकारी (सीआईओ) नियुक्त किया गया है। वह पिछले वर्ष...

रश्मि खंड सोसायटी में कपड़ा दान अभियान ने जगाई नई उम्मीद

लखनऊ के रश्मि खंड सोसायटी में एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहाँ समाज के जागरूक नागरिकों ने मिलकर ज़रूरतमंदों की सहायता के लिए...

मंच पर दिखे भगवान श्री कृष्ण के पांच स्वरूप

गीता के उपदेशों के साथ हुआ चैती महोत्सव का समापन-फूलों की होली के बीच हुआ समापन उत्सव लखनऊ। ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती...