back to top

संयुक्त परिवारों को महाशिवरात्रि पर किया जाएगा सम्मानित

महाशिवरात्रि, एक अनोखा संदेश -संयुक्त परिवार
लखनऊ। रोटी कपड़ा फाउंडेशन द्वारा त्योहारों का मानवीय संदेश देने की कड़ी में महाशिव रात्रि को रुद्र पाठ ओम नम: शिवाय की गूंज के साथ संयुक्त परिवार संदेश के रूप में मनाया जाएगा । महाशिवरात्रि का संदेश महाशिवरात्रि रात्रि की दूसरे दिन 16 फरवरी को लखनऊ के चार संयुक्त परिवार यह सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। एकल परिवार के कारण ही हर व्यक्ति अवसाद में है बच्चे आत्महत्याएँ कर रहे हैं, पहले संयुक्त परिवार हर सुख दुख में साथ रहते थे। शिवजी, जिनका वाहन नंदी है, गले मे सर्प है, और पुत्र गणेश हैं जिनका वाहन मूषक है। दूसरे पुत्र कार्तिकेय हैं, जिनका वाहन मोर है। इन सब बातों में चिंतन का विषय यह है कि नंदी,मूषक, सर्प और मोर एक साथ नहीं रह सकते फिर भी शिव दरबार मे हम इनके एक साथ दर्शन करते है। जहां इतनी विषमता के बाद भी शिव-परिवार एक साथ रहने का संदेश देता है, पर आज के समय मे थोड़े से मन मुटाव, स्वार्थ, अहंकार और गलत सलाह के कारण हम अपने ही परिवार से दूरी बना लेते है। आइए आज महाशिवरात्रि पर एक महा-संकल्प लें की किसी भी परिस्थिति में मैं अपने परिवार से दूरी नहीं बनाऊंगा। तुझ में नारायण, मुझ मे नारायण संदेश को शिरोधार्य कर अपने रिश्तों को और परिवार को सवारने की प्रतिज्ञा करें। इस दृढ़ संकल्प के लिए महाशिवरात्रि से अधिक उत्तम और कोई त्यौहार नहीं हो सकता अपने परिवार के साथ इस महाशिवरात्रि पर शिव परिवार की पूजा के साथ यह संकल्प आत्मसात करें’ सामान्यत: हर त्योहार कुछ ना कुछ संदेश देता है जिससे समाज में वासुदेव कुटुंबकम् की भावना जाग्रत की जा सकती है। महा शिव रात्रि को शिव साधना आराधना के साथ संयुक्त परिवार का संदेश रोटी कपड़ा फाउंडेशन के माध्यम से देंगे। सोमवार को फाउंडेशन लखनऊ के 5 संयुक्त परिवार भदोरिया परिवार, चौधरी परिवार ,धवन परिवार ,शर्मा परिवार और मेहरोत्रा परिवार को सम्मानित कर समाज और परिवार को एक जुट रहने का संदेश देगा।

RELATED ARTICLES

कई शुभ योग में महाशिवरात्रि आज, मंदिरों व शिवालयों में तैयारियां पूरी

सत्संग, शृंगार, रुद्राभिषेक होगा तो कहीं शोभायात्रा, शिव बारात व शिव पार्वती का विवाह, ठंडाई बंटेगी व लाइव आरती होगी लखनऊ। हर साल महाशिवरात्रि फाल्गुन...

वैलेंटाइन डे पर कपल्स ने खुलकर किया अपने प्यार का इजहार

लखनऊ। नवाबों की नगरी में वेलेंटाइन डे शनिवार को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। प्रेमी जोड़ों ने इस दौरान खुलकर अपने प्यार का...

एकल एवं संगत की बारीकियों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में दो दिवसीय तबला कार्यशाला संपन्नलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे जी की पावन स्मृति में स्थापित...

कथक की मनमोहक प्रस्तुति देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

कथक की पाँच दिवसीय कार्यशाला संपन्न, समापन दिवस पर हुईं आकर्षक प्रस्तुतियांलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित बिरजू महाराज की पावन स्मृति में...

शहीदों की जयहिंद बोली की संगीतमय प्रस्तुति ने दिल जीता

कई गीतों से श्रोताओं, दर्शकों में जोश भर दियालखनऊ। मोती नगर के दयानंद सेवा संस्थान में ज्योति कलश संस्कृति संस्थान की ओर से शहीदों...

बाबा काशी विश्वनाथ गौरा संघे खेलेलें होरी…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा होली गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा होली गीत की कार्यशाला का शनिवार को समापन हो गया।...