back to top

हर मोर्चे पर विफल रही खट्टर सरकार: दुष्यंत चौटाला

भिवानी: जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता और पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला ने मंगलवार को हरियाणा की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी हर मोर्चे पर विफल रही है। चौटाला ने चौधरी देवीलाल सदन में जेजेपी और बसपा के कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा 75 पार का नारा देकर अपनी नाकामियों को छिपा रही है। भाजपा 75 पार नहीं बल्कि सत्ता से बाहर होगी। उन्होंने कहा कि राज्य में जेजेपी-बसपा गठबंधन भाजपा पर भारी पड़ेगा।

 

उन्होंने कहा, प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं। मैं मुख्यमंत्री से यह पूछना चाहता हूं कि वह प्रदेश की जनता से किस काम का आशीर्वाद मांग रहे हैं? पूर्व सांसद ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार दोनों हाथों से प्रदेश के खजाने को लूट रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में हमारे गठबंधन की सरकार बनने पर भाजपा सरकार द्वारा किए गए हर घोटाले की जांच कराई जाएगी।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना

लुसाने । भारत की शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना है जिनकी असाधारण उपलब्धियों में ऐतिहासिक विश्व...

रश्मि खंड सोसायटी में कपड़ा दान अभियान ने जगाई नई उम्मीद

लखनऊ के रश्मि खंड सोसायटी में एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहाँ समाज के जागरूक नागरिकों ने मिलकर ज़रूरतमंदों की सहायता के लिए...

मंच पर दिखे भगवान श्री कृष्ण के पांच स्वरूप

गीता के उपदेशों के साथ हुआ चैती महोत्सव का समापन-फूलों की होली के बीच हुआ समापन उत्सव लखनऊ। ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती...

महावीर जयंती आज, निकाली गयी पालकी यात्रा

लखनऊ। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती मंगलवार को धूमधाम के साथ मनायी जाएगी। श्री जैन धर्म प्रवर्धनी सभा के...

बच्चों को मिला एकता का संदेश

स्टोरीमैन जीतेश ने सुनाई कहानी लखनऊ। जीवन में केवल ताकत या बुद्धि ही पर्याप्त नहीं होती बल्कि नेक दिली और आपसी एकता भी उतनी ही...

फिल्मों के माध्यम से भारत की संस्कृति को वैश्विक पहचान मिली : पाठक

उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव का आगाज लखनऊ। उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव 2026 का दो दिवसीय भव्य आयोजन दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ।...

मुनाल महोत्सव : पहाड़ी लोकनृत्य की बिखरी छटा

तीन दिवसीय महोत्सव का हुआ समापनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...