back to top

मोरा फागुन में जियरा बहकै लला…सुन श्रोता हुए मंत्रमुग्ध

रीना टंडन और मुरारी लाल ने लोकोत्सव में किया होली का रंग चोखा

  • वरिष्ठ गायिका रीना टंडन ने पारंपरिक गणपति वंदना गणपति खेलै रंग आज पर्वत पर मधुर स्वरों में सुनायी वहीं लोकप्रिय मुरारी लाल शर्मा के दल द्वारा प्रस्तुत मयूर नृत्य, लठमार होली और फूलों की होली ने रंग जमा दिया
  • अकादमी की ओर से पहली बार महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं का सम्मान भी किया गया

लखनऊ। लोक पर्व एवं अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस-2026 के अवसर पर उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, की ओर से लोकोत्सव का आयोजन 7 और 8 मार्च को गोमती नगर स्थित अकादमी परिसर के मुक्ताकाशीय मंच पर किया गया। इसकी प्रथम संध्या पर शनिवार को जहां वाराणसी की विदुषी डॉ. सुचरिता गुप्ता ने मधुर लोक गीत और महोबा के जितेन्द्र चौरसिया ने जोशीला आल्हा गायन सुनने को मिला वहीं रविवार को महिल दिवस के अवसर पर लखनऊ की वरिष्ठ लोक गायिका रीना टण्डन और बृज के लोकप्रिय लोक नृत्य कलाकार मुरारी लाल शर्मा ने इस लोकोत्सव को परवान चढ़ाया। उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजातीय कला एवं संस्कृति संस्थान के निदेशक डॉ.अतुल द्विवेदी और केजीएमयू की वरिष्ठ चिकित्सक विनीता सिंह सहित अकादमी के अध्यक्ष प्रो.जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह और निदेशक डॉ. शोभित कुमार नाहर ने लोक गायिका रीना टण्डन के साथ दीप प्रज्वलित कर लोकोत्सव की द्वितीय संध्या का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर आमंत्रित कलाकारों का सम्मान भी पुष्प, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया गया।
महिला दिवस के विशेष अवसर पर प्रथम कड़ी के रूप में, अकादमी के अध्यक्ष प्रो.जयंत खोत और निदेशक डॉ. शोभित कुमार नाहर द्वारा अकादमी परिवार की महिला सदस्यों की उपाध्यक्ष विभा सिंह, रेनू श्रीवास्तव, अर्चना, विभा सैकिया, नसरीन, महिमा सिंह, श्रुति शर्मा, नीता जोशी, रजनी, सुमन सहित महिलाओं के उत्थान की दिशा में कार्य कर रही स्वयं सेवी संस्था की सदस्यों राधा यादव, सोनी पाठक, गीता, सुनीता, आरती आदि का अलंकरण पुष्प और अंगवस्त्र भेंट कर किया गया।
वंदना शुक्ला के कुशल संचालन में हुए इस लोकोत्सव के प्रथम सत्र में वरिष्ठ लोक गायिका रीना टण्डन ने गणपति वंदना गणपति खेलै रंग आज पर्वत परह्व से लोकोत्सव की दूसरी शाम का मधुर आगाज किया। प्रथम देव गणपति की होली से अभिरंजित वंदना के उपरांत उन्होंने वसंत रचना घिर आयो नवल वसंत और फाग गीत उड़त अबीर गुलाल, रंगीली होली है सुनाया। होली का सुरूर आगंतुकों पर चढ़ता देख उन्होंने से राग काफी पर आधारित पारंपरिक होली होली खेलत गिरधारी रे वनवारी रे, राधा प्यारी भीज गई सुनायी तो परिसर तालियों से गूंज उठा। इसके बाद उन्होंने खासतौर से पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश में प्रचलित चहका, सिर बांधे मुकुट खेले होली भी गाया। नवरात्र में प्रचलित लांगुरिया सुंदर फूल परे परिया पे, मन मोह्यो लांगुरिया भी उनके मधुर कंठ स्वरों में सुनते ही बना। श्रंगार गीत मोरा फागुन म जियरा बहकै लला के बाद अंत में उन्होंने उलारा, राधे नहीं बोले बुलाए से सुनाया। इसमें फाग गीत, चहका और उलारा पर नृत्यांगनाओं ने सुंदर भाव नृत्य कर इन प्रस्तुतियों में जोश भर दिया। नृत्य दल में वैष्णवी वर्मा, परि वर्मा और श्रेष्ठा श्रीवास्तव शामिल रहीं। इस प्रस्तुतियों सह कलाकारों की बात करें तो आर्गन पर जितेन्द्र, ढोलक पर प्रदीप, नक्कारे पर सुनील विश्वकर्मा, साइड रिदम पर मनोज वर्मा और सैक्साफोन पर शिव ने प्रभावी संगत दी वहीं सह गायिकाओं में शिखा श्रीवास्तव और ज्योति शर्मा रहीं।
द्वितीय सत्र में बृज के लोक नृत्य कलाकार और उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी सम्मान से अलंकृत मुरारी लाल शर्मा ने मयूर रास के अंतर्गत राधा-कृष्ण के अलौकिक प्रेम और महारास का मनोरम प्रदर्शन नृत्य के माध्यम से किया। इसमें राधा रानी की कामना को पूरा करते हुए भगवान कृष्ण ने मयूर के रूप में नृत्य करते हुए मयूर रास का अद्भुत प्रदर्शन किया। देश ही नहीं विदेशों तक में प्रदर्शन कर चुके पंडित मुरारी लाल शर्मा ने बरसाने की लठमार और फूलों की होली का जीवंत प्रदर्शन कर आगंतुकों को सतरंगी उल्लास से सराबोर कर दिया। एक दिना श्री कुंवर राधिका मोर कुटी आयी पर जहां मयूर रास पेश किया गया वहीं फाग खेलन बरसाने में आये हैं नटवर नंद पर फूलों की होली और फूलों में सज रहे हैं श्री वृंदावन बिहारी पर लट्ठमार होली का दृश्य मनोरम रूप से पेश किया गया। इस प्रस्तुति में गायन, वादन और नृत्य कलाकारों में संजय कुमार शर्मा, पप्पू, जगदीश प्रसाद, सोनू, रवि शर्मा, नरेश, लवेश, ज्योति, सपना, आशा, लेखराज शर्मा सचिन शामिल रहे। इस लोकोत्सव के आकर्षक सजे परिसर में आयोजित द्वितीय संध्या का आनंद वरिष्ठ गायिका विमल पंत, कमलेश पाठक, राजेन्द्र विश्वकर्मा सहित विभिन्न हस्तियों ने लिया।

RELATED ARTICLES

गहोई वैश्य समाज के होली मिलन में बरसे फूल

समाज की विभिन्न गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गईलखनऊ। गहोई वैश्य सेवा समिति की वार्षिक आमसभा और होली मिलन समारोह में समाज के...

मिट्टी के माध्यम से बच्चे सीख रहे हैं सृजन की कला

क्ले मॉडलिंग कार्यशाला का शुभारंभ : नन्हें हाथ, बड़ी रचनाएंलखनऊ। एस्थेटिक एंड कल्चरल डेवलपमेंट प्रोग्राम 202526 के अंतर्गत लखनऊ पब्लिक वर्ल्ड स्कूल द्वारा फ्लोरेसेंस...

शिल्पा शिंदे के साथ शहर की महिलाओं ने ली सेल्फी

शिल्पा शिंदे ने सेल्फी लो शाइन करो स्टार बन जाओ पहल में शामिल होकर राजधानी की आम महिलाओं को बनाया खास लखनऊ। बेहद लोकप्रिय शो...

गहोई वैश्य समाज के होली मिलन में बरसे फूल

समाज की विभिन्न गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गईलखनऊ। गहोई वैश्य सेवा समिति की वार्षिक आमसभा और होली मिलन समारोह में समाज के...

मिट्टी के माध्यम से बच्चे सीख रहे हैं सृजन की कला

क्ले मॉडलिंग कार्यशाला का शुभारंभ : नन्हें हाथ, बड़ी रचनाएंलखनऊ। एस्थेटिक एंड कल्चरल डेवलपमेंट प्रोग्राम 202526 के अंतर्गत लखनऊ पब्लिक वर्ल्ड स्कूल द्वारा फ्लोरेसेंस...

शिल्पा शिंदे के साथ शहर की महिलाओं ने ली सेल्फी

शिल्पा शिंदे ने सेल्फी लो शाइन करो स्टार बन जाओ पहल में शामिल होकर राजधानी की आम महिलाओं को बनाया खास लखनऊ। बेहद लोकप्रिय शो...

स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

सरबत द भला ग्रुपों के बच्चों ने द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किये गएलखनऊ। आज रविवार को गुरु नानक हाल, सदर गुरुद्वारा प्रांगण में आजाद लेखक...

फूलों की होली में इस्कॉन मंदिर हुआ ब्रजमय

कार्यक्रम की शुरूआत स्वागत भजन एवं नृत्य, हरिनाम संकीर्तन से हुआलखनऊ। अपरिमेय श्याम प्रभु मन्दिर अध्यक्ष, इस्कॉन, लखनऊ के कुशल दिशा निर्देशन एवं इस्कॉन...

भगवान झूलेलाल शोभायात्रा के लिए बनेंगे द्वार, तैयारियां पूरी

लखनऊ। भगवान झूलेलाल जयंती धूमधाम से मनाने के लिए सिंधी समाज ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार 20 मार्च को भगवान झूलेलाल...