back to top

काम अधूरा छोड़ने से सफलता नहीं मिलती : जीतेश

विशेश्वर दयाल इंटर कालेज के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने सुनी प्रेरक कहानी

लखनऊ। अलीगंज के बेलीगारद स्थित विशेश्वर दयाल इंटर कालेज में सोमवार को आयोजित वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह के अवसर पर लोक संस्कृति शोध संस्थान के तत्वावधान में दादी-नानी की कहानी जीतेश की जुबानी श्रृंखला के अंतर्गत मासिक कार्यक्रम का 80वां आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर स्टोरीमैन जीतेश श्रीवास्तव ने बच्चों को प्रेरणादायक कहानी सुनाकर जीवन में एकाग्रता और निरंतरता का महत्व बताया। विद्यालय के प्रबंधक एच.एन. श्रीवास्तव एवं प्रधानाचार्य सुमनलता मिश्रा ने मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती वंदना “मां सरस्वती शारदे… पर मनोहारी नृत्य प्रस्तुति से हुआ। इसके पश्चात प्रथम पूज्य श्री गणेश वंदना देवा श्री गणेशा… तथा स्वागत गीत सांसों की सरगम गाए सुस्वागतम ने वातावरण को उल्लासमय बनाया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अहा टमाटर बड़े मजेदार और छोटा बच्चा जान के ना कोई आंख दिखाना रे पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। कक्षा दो की छात्राओं मानसी और शगुन ने एक रोटी कम खाओ, बेटा-बेटी को पढ़ाओ पर प्रस्तुति देकर शिक्षा का प्रेरक संदेश दिया। कहानी सत्र में जीतेश श्रीवास्तव ने एक मकड़ी की कथा के माध्यम से बताया कि जो लोग दूसरों की बातों में आकर बार-बार अपना काम अधूरा छोड़ देते हैं, वे सफलता से वंचित रह जाते हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय पार्षद मान सिंह यादव उपस्थित रहे। अध्यक्षता त्रिलोकी सिंह इंटर कालेज के प्रधानाचार्य निर्मल कुमार श्रीवास्तव ने की। वहीं बतौर विशिष्ट अतिथि रोटरी क्लब के डा. रमेश चड्डा, शोहरतगढ़ एनवायरमेंटल सोसाइटी के सचिव संदीप श्रीवास्तव, स्माइल फॉर आॅल सोसाइटी के सचिन तिवारी, सोमेंद्र सिंह, दीपक जैन, विद्यालय के प्रबंधक एच.एन. श्रीवास्तव एवं प्रधानाचार्य सुमनलता मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार डा.एस.के.गोपाल, शम्भू शरण वर्मा सहित शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। समारोह का समापन प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES

सुख-समृद्धि का प्रतीक बैसाखी पर्व आज, गुरुद्वारों में सजेगा दीवान

लखनऊ। बैसाखी को फसल का त्योहार माना जाता है। इसे विशेष रूप से पंजाब और हरियाणा राज्यों में मनाया जाता है। यह त्योहार रबी...

लखनऊ में कल से सजेगा सिनेमा का महाकुंभ

15-16 अप्रैल को होगा लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' का आयोजनराजधानी में होगा फिल्मी सितारों का होगा जमावड़ा लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी और कला-संस्कृति के...

समाज को अपनी सभ्यता से जुड़ने का मौका देती कला : राजेश पुजारी

मदर सेवा संस्थान कई स्थानों पर खोलेगा बच्चों और युवाओं के लिए चबूतरा थियेटर पाठशाला: किरन लता ग्रीष्मकालीन में बच्चों को मिलेगा मंच, दिखायेंगे एक्टिंग,...

सुख-समृद्धि का प्रतीक बैसाखी पर्व आज, गुरुद्वारों में सजेगा दीवान

लखनऊ। बैसाखी को फसल का त्योहार माना जाता है। इसे विशेष रूप से पंजाब और हरियाणा राज्यों में मनाया जाता है। यह त्योहार रबी...

लखनऊ में कल से सजेगा सिनेमा का महाकुंभ

15-16 अप्रैल को होगा लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' का आयोजनराजधानी में होगा फिल्मी सितारों का होगा जमावड़ा लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी और कला-संस्कृति के...

संकटहरण पंचमुखी हनुमान मंदिर का मना 19वां स्थापना दिवस

सुन्दरकाण्ड पाठ के संग गूंजेभजन, चला भण्डारा लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग पुराना हैदराबाद स्थित श्रीसंकटहरण पंचमुखी हनुमान मंदिर का 19वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया...

प्रतिशोध, हिंसा और विध्वंस की दास्तान है ‘डकैत एक प्रेम कथा’

फिल्म का पहला हिस्सा धीमा है, जहां कहानी अपने ही बोझ तले दबती हुई लगती हैलखनऊ। कहा जाता है कि प्यार कभी सरल नहीं...

जिंदगी में इंसान सीखने के लिए ही आता है : इकबाल खान

टीवी शो 'कैसा ये प्यार है' से हर घर में पहचाने जाने लगे लखनऊ। साल 2003 में 'फंटूश' फिल्म से अपने करियर की शुरूआत करने...

अक्षय तृतीया पर करें तुलसी आराधना, धन और सौभाग्य का होगा आगमन

लखनऊ। कहते हैं कुछ दिन ऐसे होते हैं, जब किस्मत खुद दरवाजा खटखटाती है, अक्षय तृतीया उन्हीं खास अवसरों में से एक मानी जाती...