back to top

करीना कपूर खान की ‘द बकिंघम मर्डर्स’ से हुई जियो मामी फिल्म फेस्टिवल की धमाकेदार शुरूआत

एकता कपूर की ‘द बकिंघम मर्डर्स’ से हुई जियो मामी फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत, तस्वीरों में नजर आया उनका ग्लैमर्स अंदाज

मुंबई। करीना कपूर खान अपनी ग्लैम डॉल इमेज से बाहर निकलकर एक के बाद एक इंटेंस रोल वाली भुमिकाएं करने में लगी हैं. हंसल मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ में भी उनका कुछ ऐसा ही किरदार हैं। ये एक जबरदस्त इंटेंस थ्रिलर होने का वादा करती है, जिसकी एक झलक हाल ही में आए फिल्म के पहला पोस्टर से मिल चुकी है। इसने न सिर्फ फैन्स को बल्कि ऑडियंस को चौंका दिया। वैसे इससे पहले ये फिल्म बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल 2023 में अपनी स्क्रीनिंग के साथ रिलीज होने से पहले ही ग्लोबल लेवल पर धूम मचाने के साथ एक शानदार शुरूआत कर चुकी है। अब इसे एक और बड़ा सम्मान हासिल हुआ है। जी हां, यह पहली फिल्म है जिसने जियो मामी फिल्म फेस्टिवल 2023 की शुरूआत की है। इस दौरान रेड कार्पेट पर लीड एक्ट्रेस करीना से लेकर फिल्म की पूरी टीम का फैशन गेम ऑन टॉप था जिसने सभी का खूब ध्यान खींचा।

‘द बकिंघम मर्डर्स’ को जियो मामी फिल्म फेस्टिवल 2023 में बतौर ओपनिंग फिल्म स्क्रीन किया गया, जो 27 अक्टूबर, 2023 से रविवार, 5 नवंबर, 2023 तक आयोजित होने जा रहा है। यह कहना गलत नहीं होगा की फिल्म असल में एक बहुत ही खास और अच्छी फिल्म है क्योंकि स्क्रीनिंग को बड़े पैमाने पर लोगों द्वारा पसंद और सराहा गया। दर्शकों से उम्मीद से कहीं ज्यादा अच्छी प्रतिक्रिया मिली। ऐसे में प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर हंसल मेहता, एशटंडन, करीना कपूर खान, एकता आर कपूर, रणवीर बराड़ और प्रभलीन संधू को अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए देखा गया।

इसके अलावा, फिल्म में करीना कपूर खान को सह-निर्माता के रूप में भी पेश किया गया है। फिल्म को इतनी अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के बाद, इसे स्क्रीन पर देखने का दर्शकों के बीच उत्साह असल में अगले स्तर पर पहुंच गया है। इस शानदार फिल्म में करीना कपूर खान, ऐश टंडन, रणवीर बराड़ और कीथ एलन जैसे जबरदस्त कलाकारों को कास्ट किया गया हैं। हंसल मेहता द्वारा निर्देशित, असीम अरोड़ा, कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ द्वारा लिखित। साथ ही शोभा कपूर, एकता आर कपूर और करीना कपूर खान के साथ बालाजी टेलीफिल्म्स और टीबीएम फिल्म्स द्वारा इस फिल्म को निर्मित किया गया है।

RELATED ARTICLES

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...