back to top

झारखंड: राष्ट्रपति मुर्मू ने जमशेदपुर में श्रीजगन्नाथ आध्यात्मिक केंद्र की आधारशिला रखी

जमशेदपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को झारखंड के जमशेदपुर जिले के कदमा क्षेत्र में श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परमार्थ केंद्र न्यास की आधारशिला रखी और भूमि पूजन किया। पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच मुर्मू ने भूमि पूजन किया। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और टाटा स्टील के सीईओ एवं एमडी टीवी नरेंद्रन भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इससे पहले, रांची हवाई अड्डे पर उतरने के बाद सोरेन और गंगवार ने मुर्मू का गर्मजोशी से स्वागत किया।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परमार्थ केंद्र ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी और उद्योगपति एस. के. बेहरा ने बताया कि प्रस्तावित आध्यात्मिक केंद्र ओडिशा के पुरी स्थित 12वीं शताब्दी के जगन्नाथ मंदिर की प्रतिकृति होगा। इसे खरखाई नदी के किनारे 2.5 एकड़ भूमि पर लगभग 100 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से विकसित किया जाएगा। इस परियोजना से झारखंड में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है और यह युवा पीढ़ी के चरित्र निर्माण व नैतिक विकास के केंद्र के रूप में भी कार्य करेगा। बेहरा ने कहा,हमारा उद्देश्य आज के युवाओं और उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना है।

RELATED ARTICLES

कांशीराम जयंती को पीडीए दिवस के रूप में मनाना सपा की ‘विशुद्ध राजनीतिक नाटकबाज़ी’ : मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने समाजवादी पार्टी द्वारा बसपा संस्थापक कांशीराम की जयंती को ‘पीडीए दिवस’ के तौर मनाये जाने को...

सीएम योगी ने जापान में भारतीय परिवार से की मुलाकात, बच्चे ने सुनाया ‘कर्पूरगौरं करुणावतारं’… देखें दिल छू लेने वाला वीडियो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों जापान के दौरे पर हैं। इससे ठीक पहले वे सिंगापुर यात्रा पर थे। सीएम योगी...

फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर रोक लगाने की मांग ठुकराई, अदालत ने याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने आने वाली फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर बुधवार को प्रतिबंध लगाने या उसके नाम में बदलाव करने...

औषधीय पौधे किसानों और मिट्टी के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं: राष्ट्रपति मुर्मू

शेगांव (महाराष्ट्र)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा कि औषधीय पौधों की खेती न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करती...

कांशीराम जयंती को पीडीए दिवस के रूप में मनाना सपा की ‘विशुद्ध राजनीतिक नाटकबाज़ी’ : मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने समाजवादी पार्टी द्वारा बसपा संस्थापक कांशीराम की जयंती को ‘पीडीए दिवस’ के तौर मनाये जाने को...

सीएम योगी ने जापान में भारतीय परिवार से की मुलाकात, बच्चे ने सुनाया ‘कर्पूरगौरं करुणावतारं’… देखें दिल छू लेने वाला वीडियो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों जापान के दौरे पर हैं। इससे ठीक पहले वे सिंगापुर यात्रा पर थे। सीएम योगी...

PM मोदी ने इजराइली संसद नेसेट में बोले…आतंकवाद चाहे कहीं हो, यह हर जगह की शांति के लिए खतरा है

यरुशलम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को इजराइल की संसद नेसेट में अपने ऐतिहासिक संबोधन में गाजा शांति पहल को पूरे क्षेत्र के लिए...

अनिल अंबानी धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए ईडी के समक्ष पेश

नयी दिल्ली। रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी कथित बैंक धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन के मामले में दूसरे दौर की पूछताछ के लिए बृहस्पतिवार...

लखनऊ की जोया अफरोज का डिजिटल धमाका… वेब सीरीज ‘तस्करी’ को बताया अपने करियर का सबसे खास मोड़

मुंबई। 10 जनवरी, 1994 को लखनऊ में पैदा हुई एक्‍ट्रेस जोया अफरोज ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत सूरज बड़जात्या की ‘हम साथ-साथ हैं’...