back to top

जयप्रकाश नारायण भारत की अंतरात्मा की निर्भीक आवाज थे : प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने उन्हें भारत की अंतरात्मा की सबसे निर्भीक आवाजों में से एक और लोकतंत्र व सामाजिक न्याय के अथक समर्थक बताया। लोकनायक जेपी ने अपना जीवन साधारण नागरिकों को सशक्त बनाने और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए समर्पित किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकनायक जेपी ने अपना जीवन साधारण नागरिकों को सशक्त बनाने और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए समर्पित किया। उनकी संपूर्ण क्रांति की पुकार ने एक सामाजिक आंदोलन को प्रज्वलित किया, जिसने समानता, नैतिकता और सुशासन पर आधारित राष्ट्र की परिकल्पना की।जेपी ने विशेष रूप से बिहार और गुजरात में कई जन आंदोलनों को प्रेरित किया, जिससे पूरे भारत में सामाजिक-राजनीतिक जागृति आई

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा,भारत की अंतरात्मा की सबसे निर्भीक आवाजों में से एक और लोकतंत्र व सामाजिक न्याय के अथक समर्थक लोकनायक जेपी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। उनकी विरासत को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा,लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने विशेष रूप से बिहार और गुजरात में कई जन आंदोलनों को प्रेरित किया, जिससे पूरे भारत में सामाजिक-राजनीतिक जागृति आई। इन आंदोलनों ने तत्कालीन केंद्र की कांग्रेस सरकार को हिला दिया, जिसने बाद में आपातकाल लागू कर संविधान का उल्लंघन किया।आंदोलनों ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार को हिलाकर रख दिया, जिसने आगे चलकर आपातकाल लागू किया और हमारे संविधान को कुचल दिया

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा,लोकनायक जेपी ने अपना जीवन आम नागरिकों को सशक्त बनाने और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए समर्पित किया। संपूर्ण क्रांति के उनके आह्वान ने एक सामाजिक आंदोलन को जन्म दिया, जिसने समानता, नैतिकता और सुशासन पर आधारित राष्ट्र की परिकल्पना की। उन्होंने अनेक जन आंदोलनों को प्रेरित किया, विशेष रूप से बिहार और गुजरात में, जिससे पूरे भारत में सामाजिक-राजनीतिक जागृति आई। इन आंदोलनों ने केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार को हिलाकर रख दिया, जिसने आगे चलकर आपातकाल लागू किया और हमारे संविधान को कुचल दिया।जेपी की ‘जेल डायरी’ में उनकी पीड़ा और लोकतंत्र में अटूट विश्वास का चित्रण है

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने आर्काइव से लोकनायक जेपी की किताब ‘प्रिजन डायरी’ , जो आपातकाल के दौरान लिखी गई थी, के दुर्लभ पन्ने शेयर किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह किताब जेपी के दुख और एकांत कारावास के दौरान लोकतंत्र में उनके अटूट विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने लिखा,लोकनायक जेपी की जयंती पर, आर्काइव से एक दुर्लभ झलक।

आपातकाल के दौरान लिखी गई उनकी पुस्तक, ‘जेल डायरी’ के कुछ पन्ने यहां प्रस्तुत हैं। आपातकाल के दौरान लोकनायक जेपी ने कई दिन एकांत कारावास में बिताए। ‘जेल डायरी’ में उनकी पीड़ा और लोकतंत्र में अटूट विश्वास का चित्रण है।लोकनायक जयप्रकाश नारायण के मार्मिक शब्दों को उद्धृत करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, भारतीय लोकतंत्र के ताबूत में ठोकी गई हर कील मेरे दिल में ठोकी गई कील की तरह है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...