back to top

Jaunpur : बाजार जा रहे पत्रकार को बदमाशों ने गोलियां से भूना, लोगों में आक्रोश

जौनपुर। यूपी के जौनपुर जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर एक पत्रकार की हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। शाहगंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अजीत सिंह चौहान ने बताया कि आज सुबह लगभग 9:30 बजे सबरहद गांव निवासी पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव (43) अपने घर से निकलकर इमरानगंज बाजार जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि इसी बीच जौनपुर-शाहगंज मार्ग के पास चौराहे पर ही अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर उनकी हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि आशुतोष श्रीवास्तव ने एक माह पहले ही शाहगंज पुलिस को पत्र देकर अपनी जान माल की रक्षा के लिए गुहार लगाई थी, लेकिन पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया। घटना के बाद पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शाहगंज के लोगों ने आक्रोश प्रकट किया। लोग सड़क जाम कर प्रदर्शन भी कर रहे हैं।

क्षेत्रीय पत्रकारों ने बताया कि आशुतोष श्रीवास्तव क्षेत्र में हो रही गोकशी के विरोध में लगातार खबरें लिख रहे थे। उनका कहना था कि इस मामले को लेकर कई बार उन्हें गो तस्करों से धमकी भी मिली थी। उन्होंने इसकी सूचना लिखित रूप से पुलिस अधिकारियों को भी दी थी। पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही हत्यारों को पकड़ लिया जाएगा। जौनपुर पत्रकार संघ ने हत्या की निंदा करते हुए हत्यारों को जल्द-से-जल्द गिरफ्तार करने और मृतक पत्रकार के परिवार को राज्य सरकार द्वारा पचास लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

नामीबिया को हराकर सुपर आठ की उम्मीदें कायम रखना चाहेगा अमेरिका

चेन्नई। नीदरलैंड पर मिली जीत के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत अमेरिका टी20 विश्व कप ग्रुप ए के महत्वपूर्ण मुकाबले में नामीबिया को हराकर सुपर...

एसएससी एमटीएस परीक्षा में सेंध लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, मेरठ और उत्तराखंड एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में दो गिरफ्तार

देहरादून के थाना कोतवाली क्षेत्र में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) मेरठ यूनिट और उत्तराखंड एसटीएफ ने एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए एसएससी (...

तमिलनाडु: इरिडियम व्यापार के नाम पर धोखाधड़ी के अंतर-राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

कोयंबटूर (तमिलनाडु)। तमिलनाडु पुलिस की सीबी-सीआईडी ने इरिडियम व्यापार के नाम पर धोखाधड़ी के अंतर-राज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार...

आज देखा जायेगा माह-ए-रमजान का मुबारक चांद

लखनऊ। माह-ए-रमजान का चांद बुधवार को देखा जाएगा। चांद दिखने पर पहला रोजा 19 फरवरी को होगा नहीं तो 20 फरवरी को होगा। चांद...

ठुमरी एवं खयाल गायकी की बारीकियों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में शुभ्रा गुहा के निर्देशन में ठुमरी व खयाल कार्यशाला का द्वितीय दिवसलखनऊ। पद्मभूषण बेगम अख्तर की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

झूलेलाल जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग

20 मार्च को सिंधी समाज हर्षोल्लास से मनाएगा भगवान झूलेलाल की जयंती लखनऊ। झूलेलाल जयंती पर स्वर्जनिक छुट्टी न मिलने से सिंधी समुदाय निराश है...

सरस कार्बेट महोत्सव में सम्मिलित होंगे लखनऊ के कलाकार डॉ. अवधेश मिश्र

पारंपरिक कला-चेतना को व्यापक भारतीय संदर्भ से जोड़ा जा सकेलखनऊ। उत्तराखंड में 18 से 24 फरवरी 2026 तक आयोजित चम्पावत सरस कार्बेट महोत्सव में...

महिलाओं में वाइन, साइन्स एंड डिवाइन सत्र में ज्योतिष के प्रति दिखा उत्साह

भविष्यवाणी की एक प्राचीन पद्धति है वाइन रीडिंग या ओएनोमेंसीलखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने लखनऊ के निशातगंज स्थित मेट्रो सिटी सेंटर के सफायर...

रंगों का पर्व होली 4 को, 3 को विधि-विधान से होगा होलिका दहन

लखनऊ। होली का पर्व खुशियों, रंगों और आपसी प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस दिन लोग पुराने गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे को गुलाल लगाते...