back to top

खालसा सजना दिवस को समर्पित प्रतियोगिता में जसरीत कौर प्रथम

गुरुद्वारा सदर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन सम्पन्न
लखनऊ। आज गुरुद्वारा सदर में खालसा सजना दिवस को समर्पित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आयोजित किए गए। इस अवसर पर सिख प्रश्नोत्तरी मुकाबला आयोजित किया गया, जिसमें सीनियर एवं जूनियर डिवीजन के लगभग 50 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रश्नोत्तरी सिख इतिहास एवं सिख धर्म पर आधारित रही, जिससे बच्चों को अपने गौरवशाली इतिहास की जानकारी प्राप्त हुई।
इसके अतिरिक्त गुरबाणी पर आधारित कीर्तन मुकाबला भी आयोजित किया गया, जिसमें जूनियर एवं सीनियर डिवीजन के प्रतिभागियों ने भाग लिया। कीर्तन प्रतियोगिता में निर्णायक (जज) की भूमिका वीर दविंदर सिंह जी ने निभाई। विशेष उल्लेखनीय रहा कि 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 69 वर्ष की महिला प्रतिभागी ने भी भाग लेकर अत्यंत मधुर स्वर एवं रागों में कीर्तन प्रस्तुत किया, जिसे संगत द्वारा विशेष रूप से सराहा गया।
इस प्रतियोगिता में प्रथम जसरीत कौर, द्वितीय तनप्रीत कौर, तृतीय जसलीन सीनियर डिवीजन (15 से 40 वर्ष) प्रथम प्रभगुन कौर द्वितीय जसलीन कौर, द्वितीय गुनवीन कौर, तृतीय जस्मीत कौर सीनियर डिवीजन (40 वर्ष से अधिक)प्रथम परविंदर कौर, द्वितीय रविंदर कौर, द्वितीय परविंदर कौर, तृतीय सतिंदर कौर रहीं।
इस अवसर पर गुरुद्वारा सदर के अध्यक्ष सरदार हरपाल सिंह जग्गी ने कहा कि खालसा सजना दिवस सिख इतिहास का अत्यंत गौरवशाली दिवस है, जो हमें गुरु साहिबानों की शिक्षाओं पर चलने तथा नई पीढ़ी को अपने धर्म एवं इतिहास से जोड़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं शैक्षिक कार्यक्रमों से बच्चों में गुरबाणी एवं सिख इतिहास के प्रति रुचि बढ़ती है, जो समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।
वहीं गुरुद्वारा सदर के सचिव सरदार तेजपाल सिंह रोमी ने कहा कि खालसा सजना दिवस के अवसर पर आयोजित प्रश्नोत्तरी एवं कीर्तन प्रतियोगिताएं बच्चों एवं संगत के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहीं। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा सदर में दिनांक 18 अप्रैल 2026 एवं 19 अप्रैल 2026 को विशेष गुरमत समागम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्य रूप से विख्यात कीर्तनी भाई राय सिंह जी अपनी कीर्तन सेवा प्रदान करेंगे तथा प्रसिद्ध कथा वाचक ज्ञानी मान सिंह जी विशेष रूप से संगत को गुरमत विचारों से निहाल करने हेतु पधारेंगे। इस आयोजन में मुख्य रूप से इंदरजीत सिंह (कोषाध्यक्ष), नरिंदर सिंह, हरदीप सिंह (धार्मिक सचिव), नवलजीत सिंह (सदस्य एवं आॅडिटर), महिंदरपाल सिंह, हरजीत सिंह, सुरजीत सिंह, महंगा आर.एस. बिंद्रा सहित अन्य सेवादार उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

समाज को अपनी सभ्यता से जुड़ने का मौका देती कला : राजेश पुजारी

मदर सेवा संस्थान कई स्थानों पर खोलेगा बच्चों और युवाओं के लिए चबूतरा थियेटर पाठशाला: किरन लता ग्रीष्मकालीन में बच्चों को मिलेगा मंच, दिखायेंगे एक्टिंग,...

‘दूतवाक्यम’ के जरिये मंच पर उतरी महाभारत की कथा

लखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी के स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह में रविवार को संस्कृत नाटक दूतवाक्यम् का मंचन किया गया। नाटक में महाभारत काल के...

अब लोक-लाज के नाम पर कोई और देहरी नहीं बनेगी

भारतेंदु नाट्य अकादमी के स्वर्ण जयंती नाट्य समारोहलखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी के स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह में रविवार को भारतेन्दु नाट्य अकादमी के रंगमण्डल...

खुशी से लेकर उदासी तक… हर अहसास की आवाज हुई खामोश

मशहूर गायिका आशा भोसले के निधन से संगीत जगत में शोक की लहर, सोशल मीडिया पर प्रशंसक दे रहे श्रद्धांजलिलखनऊ। खुशी से लेकर उदासी...

समाज को अपनी सभ्यता से जुड़ने का मौका देती कला : राजेश पुजारी

मदर सेवा संस्थान कई स्थानों पर खोलेगा बच्चों और युवाओं के लिए चबूतरा थियेटर पाठशाला: किरन लता ग्रीष्मकालीन में बच्चों को मिलेगा मंच, दिखायेंगे एक्टिंग,...

‘दूतवाक्यम’ के जरिये मंच पर उतरी महाभारत की कथा

लखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी के स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह में रविवार को संस्कृत नाटक दूतवाक्यम् का मंचन किया गया। नाटक में महाभारत काल के...

अब लोक-लाज के नाम पर कोई और देहरी नहीं बनेगी

भारतेंदु नाट्य अकादमी के स्वर्ण जयंती नाट्य समारोहलखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी के स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह में रविवार को भारतेन्दु नाट्य अकादमी के रंगमण्डल...

सिम्फोरिया म्यूजिकल नाइट में जीवंत हुआ लक्ष्मीकांत प्यारेलाल का गोल्डन एरा

सिम्फोरिया म्यूजिकल नाइट का जलवा देर शाम तक हर उम्र वाले संगीत के दीवानों पर चढ़ा रहा लखनऊ। शिवांजना और भारतीयम् के सिम्फोरिया म्यूजिकल नाइट...

अनेक विभूतियां सतरंगी सम्मान से सम्मानित हुईं

कलाकारों ने अपनी नृत्य प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दियालखनऊ। जे.पी.एस.स्टार 11 के तत्वावधान में आज शाम मलिक काम्पलेक्स ओपन प्रांगण, वृंदावन...