back to top

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के सदमे से जसलीन मथारू की तबियत बिगड़ी, अस्‍पताल में भर्ती

मुंबईः बिग बॉस 12 (Bigg Boss 12) की पूर्व प्रतियोगी जसलीन मथारू (Jasleen Matharu) ने सोमवार, 6 सितंबर को एक वीडियो शेयर किया, जिसके जरिए उन्होंने अपने फैंस को बताया है कि उनकी सेहत कुछ ठीक नहीं है, जिसके चलते उन्हें अस्पातल में भर्ती कराया गया है. जसलीन मथारू ने अपने प्रशंसकों को सूचित किया कि उनके परिजनों ने उन्हें सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के निधन के बारे में जानने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया है. बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी के मुताबिक, वह सिद्धार्थ की असामयिक मृत्यु से बहुत प्रभावित हुई हैं.

जसलीन मथारू ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कहती हैं- ‘जब सिद्धार्थ की मौत हुई मैं उनके घर गई. खबर सुनने के बाद और उनके घर के माहौल को देखकर, शहनाज और आंटी (सिद्धार्थ की मां) से मिलने के बाद, जब मैं घर आई, तो मैंने ‘तुम भी मर जाओ’ जैसे मैसेज पढ़े. यह मेरे जीवन में पहली बार था जब मैं इस तरह के मैसेज से इतना प्रभावित हुई थी.’

जसलीन ने कहा, ‘मैंने मन ही मन सोचा- जिंदगी कितनी अजीब है, सब कुछ कितना अजीब लगता है. मुझे नहीं पता कि क्या हुआ लेकिन कल मेरा तापमान 103 डिग्री) था और मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. अपना खयाल रखें और प्रार्थना करें कि मैं भी जल्दी ठीक हो जाऊं.’

इस बीच, सिद्धार्थ के परिवार ने एक बयान जारी किया जिसमें उन्होंने उन लोगों का आभार व्यक्त किया जो दिवंगत अभिनेता की अंतिम यात्रा का हिस्सा रहे हैं. उन्होंने सभी से परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करने का अनुरोध किया. इसके अलावा सिद्धार्थ के परिवार ने नोट में मुंबई पुलिस को भी धन्यवाद दिया है. बीते गुरुवार को (2 सितंबर) एक्टर का निधन हो गया. उनके निधन की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है. एक्टर के निधन के बाद से इंडस्ट्री में और एक्टर्स के फैंस में मातम पसरा हुआ है.

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर सुनते ही उनके घर के बाहर फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी और टीवी व बॉलीवुड सेलेब्स का उनके घर जाने का सिलसिला शुरू हो गया. राजकुमार राव, वरुण धवन और आसिम रियाज सहित दिवंगत अभिनेता के कई दोस्त और को-स्टार उनके घर पहुंचे और उनके परिवार से मुलाकात की. इसके बाद शुक्रवार को सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार में भी कई सितारे शामिल हुए.

RELATED ARTICLES

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...