back to top

जापान की संसद ने किशिदा को नया प्रधानमंत्री चुना

तोक्यो। जापान की संसद ने पूर्व विदेश मंत्री फुमिओ किशिदा को सोमवार को देश का नया प्रधानमंत्री चुना। किशिदा योशिहिदे सुगा का स्थान लेंगे। सुगा और उनकी कैबिनेट ने दिन की शुरुआत में इस्तीफा दे दिया था। किशिदा और उनकी कैबिनेट के सदस्य दिन में बाद में शपथ ग्रहण करेंगे। किशिदा पर आसन्न राष्ट्रीय चुनाव से पहले कोरोना वायरस वैश्विक महामारी और सुरक्षा चुनौतियों से तेजी से निपटने की चुनौती है। जापान के पूर्व विदेश मंत्री किशिदा ने सत्तारूढ़ पार्टी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता पद का चुनाव पिछले सप्ताह जीत लिया था।

RELATED ARTICLES

कांग्रेस में नफरत का भूत घुस गया है…महाराष्ट्र में बोले पीएम मोदी

कांग्रेस सबसे भ्रष्ट पार्टी, टुकड़े-टुकड़े गिरोह और शहरी नक्सलियों द्वारा संचालित: मोदी वर्धा (महाराष्ट्र) . प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शुक्रवार...

सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य रोली तिवारी मिश्रा रालोद में शामिल

लखनऊ। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य व आगरा दक्षिण से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी...

राहुल गांधी विदेश में दुर्घटना में घायल हुए युवक के परिवार से मिलने करनाल पहुंचे

चंडीगढ़। कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेश में एक सड़क दुर्घटना में घायल हुए एक युवक के परिवार से मिलने शुक्रवार को हरियाणा में करनाल...

Latest Articles