back to top

बरेली: जन्माष्टमी पर शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच संघर्ष, पांच घायल

बरेली: बरेली के देवरनिया थानाक्षेत्र में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों के लोगों के बीच संघर्ष में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को बताया कि एक समुदाय के लोगों ने शोभायात्रा को रोककर पथराव शुरू कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई। इस बीच, दोनों समुदायों के लोगों ने हथियार निकाल लिए। पुलिस ने बताया कि इस दौरान दोनों समुदायों के बीच संघर्ष में एक महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल पहुंचा और लोगों को तितर-बितर किया गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी बहेड़ी आलोक अग्रहरि ने बताया कि थाना देवरनिया क्षेत्र का मकरी नवादा गांव मुस्लिम बहुल है। गांव में शुक्रवार को लोग कृष्ण जन्माष्टमी मना रहे थे। जुमे की नमाज के कारण शोभायात्रा का समय दोपहर तीन बजे रखा गया।

 

उन्होंने बताया कि शोभायात्रा में शामिल ट्रैक्टर ट्रॉली जैसे ही अपने अंतिम पड़ाव होली चौराहा पहुंची, तभी कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। इसी दौरान अचानक पथराव शुरू हो गया, जिससे भगदड़ मच गई। दोनों समुदाय के लोगों के बीच संघर्ष के दौरान फरसा और अन्य हथियार चलने लगे। एसपी (देहात) संसार सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। दो समुदायों के बीच तनाव को देखते हुए गांव को छावनी में बदल दिया गया है। सिंह ने कहा कि माहौल खराब करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच के बाद दोनों तरफ के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

जनता की समस्याओं के समाधान को संकल्पित है सरकार : मुख्यमंत्री

गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान शनिवार सुबह जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान...

सीकेवाईसीआरआर जागरूकता कार्यक्रम में बैंकिंग अधिकारियों ने साझा किए अनुभव

लखनऊ।उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) और केंद्रीय रजिस्ट्री ऑफ सेक्यूरिटाइजेशन एसेट रिकंस्ट्रक्शन एंड सिक्योरिटी इंटरेस्ट (सीईआरएसएआई) के संयुक्त तत्वावधान में लखनऊ में...

लखनऊ को यूनेस्को ने ‘क्रिएटिव सिटी ऑफ गैस्ट्रोनॉमी’ घोषित किया

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को यूनेस्को ने ‘क्रिएटिव सिटी ऑफ गैस्ट्रोनॉमी’ घोषित किया है। यह सम्मान उस शहर को मिलता है जो...

क्षीर सागर में शयन से जागे श्री हरि, मंदिरों व घरों में हुई पूजा

लखनऊ। देवउठनी एकादशी पर आज भक्तों ने विष्णु भगवान की पूजा-अर्चना की। वहीं कई जगह भक्तों ने आज ही सालिग्राम और तुलसी विवाह कर...

तेरे धाम की शान निराली…भजन पर झूमे श्रद्धालु

श्री श्याम जन्मोत्सव पर उमड़ा भक्तों का हुजूमलखनऊ। शनिवार, जन्मदिन आ गया बाबा श्याम का,हैप्पी बर्थडे श्याम बाबा…, श्याम सलोने हैप्पी बर्थडे…, बधाई जन्मोत्सव...

मोक्ष की प्राप्ति के लिए काशी विश्वनाथ सभी तीर्थों में श्रेष्ठ

श्री शिव महापुराण कथा का आठवाँ दिनलखनऊ। अखिल भारतीय उत्तराखण्ड महासभा के तत्वावधान में ज्ञान सरोवर विद्यालय, वृंदावन योजना रायबरेली रोड, कालिन्दी पार्क के...

लखनऊ स्पेक्ट्रम भारतीय कला की विविधता और संवेदना का उत्सव

लखनऊ स्पेक्ट्रम 2025 आर्ट फेयर का भव्य शुभारंभदेश के 111 प्रतिष्ठित कलाकारों की कलाकृतियाँ एक ही मंच पर प्रदर्शितफिल्म अभिनेता पंकज झा और तीन...

राग रंग दिल की आवाज ने सुरों और भावनाओं से बांधा समां

एसएनए के संत गाडगे प्रेक्षागृह में हुआ आयोजनलखनऊ। युवा उत्थान समिति द्वारा आयोजित संगीतमय संध्या राग रंग दिल की आवाज ने लखनऊ के संगीत...

यूपी दर्शन उत्सव का हुआ शानदार आगाज

सदा बहार नगमों में सुरों का संगम, ऐमन जावेद फारूकी एंड ग्रुप ने बांधा समां लखनऊ। यूपी दर्शन उत्सव का शानदार आगाज पूरे विधि...