back to top

जम्मू कश्मीर को मिला अपना पहला कैंसर उपचार केंद्र

जम्मू। जम्मू कश्मीर को मंगलवार को कैंसर के मरीजों के इलाज एवं विशेष देखभाल कार्यक्रम के लिए पहला केंद्र मिल गया।

केंद्र के प्रमुख एवं पीड़ा उपचार

इस केंद्र का उद्घाटन जम्मू में गांधी नगर के जिला अस्पताल के स्वास्थ्य एवं चिकित्सीय शिक्षा प्रधान सचिव अतुल डुल्लु ने किया। केंद्र के प्रमुख एवं पीड़ा उपचार विशेषज्ञ रोहित लाहौरी ने यहां संवाददाताओं को बताया, कैंसर के मरीजों को विशेष उपचार सेवाएं देने वाला यह पहला केंद्र है। यह केंद्र कैंसर से पीड़ित मरीजों एवं गंभीर रूप से बीमार लोगों का रोजाना उपचार करेगा। लाहौरी ने बताया कि इस केंद्र में 10 बेड वाले वार्ड हैं जहां ऊच्च गुणवत्ता वाली सुविधाएं होंगी और जम्मू के गांधी नगर सरकारी अस्पताल के प्रशिक्षित कर्मचारियों को यहां तैनात किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि नई दिल्ली के एम्स

उन्होंने बताया कि नई दिल्ली के एम्स द्वारा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय एवं सिंगापुर के एशिया पैसिफिक पैलिएटिव केयर नेटवर्क (एपीएचएन) के साथ मिलकर शुरू किए गए राष्ट्रीय विशेष उपचार कार्यक्रम के तहत यह केंद्र स्थापित किया गया है। लाहौरी ने कहा, इलाज महज दवाएं लिख देना या चिकित्सीय इलाज भर नहीं है। असल में जिस चीज की सबसे ज्यादा जरूरत होती है वह है मरीजों की देखभाल। उन्होंने बताया, पैलिएटिव केयर स्वास्थ्य सेवाओं का विशिष्ट क्षेत्र है जो मरीजों को राहत देने एवं उनकी पीड़ा को रोकने पर विशेष ध्यान देता है।

RELATED ARTICLES

यूपी में अब ओला, उबर को भी कराना होगा पंजीकरण…एग्रीगेटर कंपनी को पांच लाख रुपए शुल्क लेकर दिया जाएगा लाइसेंस

बिना पंजीकरण, फिटनेस, मेडिकल, पुलिस वेरिफिकेशन आदि के नहीं चल सकेगी कोई ओला व उबर आदि टैक्सी लखनऊ । योगी सरकार ने यात्रियों की सुरक्षा...

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब प्रदेश के हर गांव तक पहुंचेगी बस

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026 को कैबिनेट की मंजूरी, दयाशंकर सिंह बोले- परमिट व टैक्स से मुक्त रहेंगी ग्राम परिवहन योजना में अनुबंधित बसें लखनऊ ।...

जीनत अमान ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए बोलीं- मैं कभी भी एक अच्छी डांसर नहीं रहीं

नयी दिल्ली। अभिनेत्री जीनत अमान का कहना है कि वह कभी भी एक अच्छी डांसर नहीं रहीं। उन्होंने बताया कि जल्द ही फिल्मकारों को...

हिंदू नववर्ष 2083: 19 मार्च से बदलेगा साल, रौद्र संवत्सर में दिखेंगे बड़े उतार-चढ़ाव

लखनऊ। हिंदू पंचांग के अनुसार 19 मार्च 2026, गुरुवार से विक्रम संवत 2083 की शुरूआत होने जा रही है। इस दिन गुड़ी पड़वा के...

देख सुदामा की दीन दसा करुणा करके करुणा निधि रोये…

पौराणिक कथा पर आधारित है नाटक कलयुगी सुदामासंस्कृत भाषा में नाटक कलयुगी सुदामा का सफल मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं रंगयात्रा,लखनऊ के संयुक्त...

रवीन्द्रालय चारबाग में किताबों का मेला 13 से

विकसित भारत विकसित प्रदेश थीम भरेगी पुस्तक प्रेमियों में उत्साह होंगे भव्य साहित्यिक, सांस्कृतिक आयोजन और प्रतियोगिताएं लखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग मुख्य लान में 13 मार्च से...

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन कल

पुनीत मित्तल के निर्देशन में शाम 7 बजे बली आॅडिटोरियम में होगा शोलखनऊ। यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन गुरुवार 12...

नाट्यकृति द प्रपोजल का नाट्य मंचन आज

लखनऊ। नगर की प्राख्यात नाट्य संस्था आकांक्षा थियेटर आर्ट्स लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेटरी ग्रान्ट वर्ष 2025-26 की...

यूपी में अब ओला, उबर को भी कराना होगा पंजीकरण…एग्रीगेटर कंपनी को पांच लाख रुपए शुल्क लेकर दिया जाएगा लाइसेंस

बिना पंजीकरण, फिटनेस, मेडिकल, पुलिस वेरिफिकेशन आदि के नहीं चल सकेगी कोई ओला व उबर आदि टैक्सी लखनऊ । योगी सरकार ने यात्रियों की सुरक्षा...