घाटी में लोगों की आवाजाही पर पाबंदियों में ढील

श्रीनगर: कश्मीर घाटी में कड़ी सुरक्षा के बीच लोगों की आवाजाही पर पाबंदियों में शनिवार को ढील दी गई। शहर के कुछ इलाकों में लैंडलाइन सेवा बहाल कर दी गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि सरकारी कर्मचारियों को अपने-अपने कार्यालयों में जाने देने के लिए पाबंदियों में ढील दी गई। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बल अब भी तैनात हैं और सड़कों पर बैरिकेड लगे हुए हैं लेकिन पहचान पत्र दिखाने के बाद ही लोगों को आवाजाही की अनुमति दी गई है।

 

उन्होंने बताया कि राज बाग और जवाहर नगर जैसे कुछ इलाकों में लैंडलाइन फोन सेवाएं बहाल की गई हैं लेकिन लाल चौक, प्रेस एन्क्लेव और उसके आसपास अन्य इलाकों समेत अधिकांश हिस्सों में लैंडलाइन सेवाएं निलंबित हैं। अधिकारियों ने बताया कि सिविल लाइंस इलाके और घाटी के अन्य जिला मुख्यालयों में निजी वाहनों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। श्रीनगर के डलगेट इलाके में कुछ अंतर जिला कैब भी सड़कों पर दौड़ रही हैं। शहर के सिविल लाइंस इलाकों में कुछ दुकानें शनिवार सुबह खुली। ईंधन स्टेशन समेत ज्यादा व्यावसायिक प्रतिष्ठान अब भी बंद हैं।

RELATED ARTICLES

पंजाब में यूट्यूबर के घर पर हथगोला फेंकने के मामले में सेना का एक जवान गिरफ्तार

चंडीगढ़। जालंधर के एक यूट्यूबर के घर पर पिछले महीने हथगोला फेंकने की घटना के सिलसिले में सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया...

क्या मुस्लिम समुदाय को भारतीय उत्तराधिकार कानून के अंतर्गत लाया जा सकता है: न्यायालय करेगा विचार

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को इस विवादास्पद मुद्दे पर विचार करने पर सहमति व्यक्त की कि क्या मुस्लिम समुदाय को पैतृक संपत्तियों...

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो लोगों की मौत, अस्पताल से वापस लौट रहे थे दोनों

बदायूं। यूपी के बदायूं जिले के ढिलवारी गांव के पास बृहस्पतिवार को सुबह एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो लोगों की मौत हो गई और...

Latest Articles