back to top

ऑस्कर में जलीकट्टू फिल्म भारत का करेगी प्रतिनिधित्व

नई दिल्ली। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) ने बुधवार को कहा कि लीजो जोस पेल्लिसेरी द्वारा निर्देशित मलयालम फिल्म जलीकट्टू को ऑस्कर में अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी के लिए भारत की ओर से आधिकारिक तौर पर भेजने का फैसला किया गया है। हिंदी, उड़िया, मराठी और अन्य भाषाओं की 27 प्रविष्टियों के बीच इस फिल्म को सर्वसम्मति से चुना गया।

फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के चयन मंडल के अध्यक्ष फिल्मकार राहुल रवैल ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में बताया, हिंदी, मलयालम और मराठी समेत कुल 27 फिल्में आई थी। चयन मंडल ने फैसला किया है कि मलयालम फिल्म जलीकट्टू ऑस्कर में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। यह फिल्म हरीश की लघु कथा पर आधारित है। इसमें एंटनी वर्गीज, चेम्बन विनोद जोस, सबुमन अब्दुसमद और सेंथी बालाचंद्रण ने भूमिका निभाई है।

चयन मंडल ने छपाक, शकुंतला देवी, छलांग, गुलाबो-सिताबो, द स्काय इज पिंक, बुलबुल और द डिसाइपल जैसी फिल्मों के बीच इसका चयन किया। अंगामली डायरीज और ऐ मा यू जैसी कई चर्चित फिल्में बनाने वाले जोस पेल्लिसेरी को बहुत कुशल निर्देशक बताते हुए रवैल ने कहा कि जलीकट्टू जैसी फिल्म पर देश को नाज होना चाहिए। अध्यक्ष ने कहा, समूची फिल्म में एक पशु की बात कही गई है जिसके सिर पर खून सवार है…फिल्म में अच्छे से चित्रण किया गया है और बहुत अच्छे से फिल्माया गया है।

फिल्म के दौरान कई तरह की भावनाएं उमड़ती रहती हैं। जलीकट्टू को सितंबर 2019 में टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित किया गया था और इसे काफी सराहना मिली थी। पिछले साल पेल्लिसेरी को भारत के 50 वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार भी मिला था। वर्ष 2019 में जोया अख्तर की फिल्म गली ब्वॉय को भारत की तरफ से आधिकारिक तौर पर ऑस्कर के लिए भेजा गया था।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...