back to top

जगन को हिंदू धर्म के रीति-रिवाजों का ज्ञान नहीं, भाजपा नेता ने साधा निशाना

अमरावती। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एल. दिनाकर ने शनिवार को आरोप लगाया कि युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के अध्यक्ष वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी को हिंदू रीति-रिवाजों और परंपराओं का ज्ञान नहीं है।

दिनाकर ने यह टिप्पणी ऐसे समय की है जब आरोप लगाया गया है कि पूर्ववर्ती वाईएसआर कांग्रेस सरकार के शासन के दौरान तिरुपति लड्डू बनाने में पशुओं की चर्बी का इस्तेमाल किया गया।

दिनाकर ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, रेड्डी को सरकारी खजाने को लूटने और हिंदू रीति-रिवाजों एवं परंपराओं को कलंकित करने के अलावा शासन और समाज की व्यवस्थाओं का कोई ज्ञान नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने लड्डुओं में कथित मिलावट का जवाब देने के बजाय भाजपा नेताओं को अधूरी जानकारी रखने वाला कहा।

RELATED ARTICLES

एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख, रक्षा मंत्री ने दी जानकारी

नयी दिल्ली। एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह को भारतीय वायुसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है। उनके पास 5,000 घंटे से अधिक की उड़ान...

10 साल पुराना AADHAAR CARD आज ही करें अपडेट नहीं तो होगी बड़ी समस्या, जानें आखिरी तारीख

टेक न्यूज। आधार कार्ड (AADHAAR CARD) अपडेट: भारत के हर एक नागरिक के पास आधार कार्ड (AADHAAR CARD) का होना बहुत जरुरी है। यह...

आरजी कर मामला : कनिष्ठ चिकित्सकों ने 42 दिन बाद आंशिक रूप से काम शुरू किया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में कनिष्ठ चिकित्सक 42 दिन बाद शनिवार सुबह आंशिक रूप से काम पर लौट आए। आरजी कर...

Latest Articles