back to top

तीन बड़ी फिल्मों में नजर आयेंगी जैकलीन फर्नांडीज

मुंबई। बॉलीवुड की मिस सनशाइन जैकलीन फर्नांडीज ने अपनी पिछली परफॉर्मेंस के साथ देश में तहलका मचा दिया है और अब, अपनी आगामी फिल्मों में कुछ अभूतपूर्व परफॉर्मेंस के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। जैकलीन जल्द ही भूत पुलिस, किक-2 और सर्कस में दिखाई देंगी जिन्हें अभी से ही ब्लॉकबस्टर माना जा रहा है।

बी-टाउन की सबसे मेहनती अभिनेत्री में से एक, जैकलीन की किटी में तीन बिग टिकट फिल्मों के साथ एक जाम-पैक शेड्यूल है। यह कहना गलत नहीं होगा है कि अभिनेत्री ने 2020 में सफलता का आसमान छू लिया है। अपनी आगामी फिल्मों के बारे में बात करते हुए, जैकलीन ने कहा कि मैं इस तरह के रोमांचक प्रोजेक्ट्स पर काम करने के लिए इक्छुक हूं। प्रत्येक फिल्मों का जॉनर एक-दूसरे से बहुत अलग हैं और यह कुछ ऐसा है जो मैं अपनी बकेट लिस्ट से टिक आॅफ करना चाहती थी।

मेरे किरदारों की बहुत अलग डिमांड हैं, यह सुपर थ्रिलिंग होने वाला है। अपने सह-अभिनेताओं के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने आगे साझा किया, ऐसे सह-कलाकार जिनके साथ मैंने पहले काम करना बहुत एन्जॉय करना पसंद किया है, वे सलमान और सैफ है। मैं पहली बार रोहित शेट्टी और रणवीर के साथ सहयोग कर रही हूँ, वे सभी प्रतिभा के पावरहाउस हैं और उनके साथ शूटिंग करने में बहुत मजा आएगा।

जैकलीन कहती हैं, मेरे पास एक किरदार से दूसरे किरदार में जाने और स्विच करने का कोई समय नहीं होगा, लेकिन मैं इसकी शिकायत नहीं कर रही हूं, क्योंकि मैं बैक टू बैक फिल्मों के साथ एक खुशहाल स्पेस में रहूंगी। जैकलीन फर्नांडीज बेहद खुश और रोमांचित महसूस कर रही हैं। यही वजह है कि उनके प्रशंसक ऐसी अद्भुत फिल्मों के साथ सिल्वर स्क्रीन पर उनके जादुई करिश्मा को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...