back to top

जब वी मेट के अभिनेता आसिफ बसरा ने की आत्महत्या

धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश)। जब वी मेट, काई पो चे और पाताल लोक जैसी विभिन्न फिल्मों तथा टीवी कार्यक्रमों में काम कर चुके अभिनेता आसिफ बसरा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उनका शव बृहस्पतिवार को यहां एक निजी आवासीय परिसर में लटका हुआ मिला। वह 53 साल के थे।

कांगड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंजन ने कहा, उन्होंने (बसरा) आज लगभग 12-12.30 बजे खुद को फांसी लगा ली। हमने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला है। उन्होंने कहा कि आगे के ब्योरे की प्रतीक्षा है। ऐसा कहा जा रहा है कि बसरा ने लगभग पांच-छह साल पहले मैक्लॉडगंज, ऊपरी धर्मशाला में एक संपत्ति पट्टे पर ली थी और वह नियमित तौर पर यहां आते रहते थे।

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की 14 जून को हुई मौत के कुछ महीनों बाद चरित्र अभिनेता बसरा के अचानक निधन की खबर से फिल्म जगत स्तब्ध है और उनके सहकर्मियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। अभिनेता मनोज बाजपेई ने बसरा की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, क्या? यह काफी हैरान कर देने वाली घटना है।

लॉकडाउन से कुछ समय पहले ही उनके साथ शूटिंग की थी ‘हे भगवान’ निर्देशक हंसल मेहता ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा, आसिफ बसराउ यह खबर सच नहीं हो सकती,यह अत्यंत दुखद है। बसरा ने दो दशक से अधिक समय के अपने करियर में ब्लैक फ्राइडे, परजानिया और आउटसोर्स्ड जैसी कई महत्वपूर्ण फीचर फिल्मों में महत्वपूर्ण सहायक भूमिकाएं निभाईं। अमेजन प्राइम वीडियो पर आई उनकी हालिया सीरीज पाताल लोक थी। निर्देशक ओनिर-राहुल ढोलकिया ने भी बसरा के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

RELATED ARTICLES

जन औषधि सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के सरकार के उद्देश्य को दर्शाती है: मोदी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना देश के प्रत्येक नागरिक को किफायती दामों पर गुणवत्तापूर्ण...

पहले ही दिन चारधाम यात्रा के लिए एक लाख 23 हजार से अधिक आनलाइन पंजीकरण

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष की चारधाम यात्रा के लिए शुक्रवार से आॅनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया और पहले ही दिन एक लाख 23...

अबूधाबी के बजाय दक्षिण अफ्रीका में अभ्यास करेगी इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम

लंदन। इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के कारण सुरक्षा चिंताओं के चलते आगामी श्रृंखलाओं की...

ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार

नयी दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में...

जन औषधि सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के सरकार के उद्देश्य को दर्शाती है: मोदी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना देश के प्रत्येक नागरिक को किफायती दामों पर गुणवत्तापूर्ण...

पहले ही दिन चारधाम यात्रा के लिए एक लाख 23 हजार से अधिक आनलाइन पंजीकरण

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष की चारधाम यात्रा के लिए शुक्रवार से आॅनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया और पहले ही दिन एक लाख 23...

अबूधाबी के बजाय दक्षिण अफ्रीका में अभ्यास करेगी इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम

लंदन। इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के कारण सुरक्षा चिंताओं के चलते आगामी श्रृंखलाओं की...

लक्ष्य ने शिफेंग को हराकर ऑल इंग्लैंड के सेमीफाइनल में प्रवेश किया

बर्मिंघम। भारत के लक्ष्य सेन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चीन के पूर्व चैंपियन ली शिफेंग को सीधे गेम में हराकर 1,450,000...

अमेरिका ने भारत को समुद्र में फंसा तेल लेने, बाज़ार में जल्द उतारने की अनुमति दी: राइट

वाशिंगटन। अमेरिकी प्रशासन ने शुक्रवार को कहा कि वह अपने मित्र देश भारत को दक्षिण एशिया के समुद्री क्षेत्रों में जहाजों पर मौजूद रूसी...