back to top

सामान्य ट्रेन सेवाएं बहाल होने के संबंध में कोई निश्चित तारीख बताना संभव नहीं : रेलवे

नई दिल्ली। रेलवे ने शुक्रवार को कहा कि सामान्य ट्रेन सेवाएं बहाल होने के संबंध में कोई निश्चित तारीख बताना संभव नहीं है और पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अब तक यात्रियों से होने वाली आय में 87 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वीके यादव ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष में यात्रियों से रेलवे को प्राप्त राजस्व 4,600 करोड़ रुपये है और अनुमान है कि मार्च 2021 तक यह राशि बढ़कर 15,000 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगी। पिछले साल रेलवे को यात्रियों से 53,000 करोड़ रूपये की आमदनी हुई थी।

यादव ने हालांकि कहा कि यात्रियों से होने वाली आय में कमी की भरपाई माल ढुलाई से होने वाली आमदनी से हो जाएगी। माल ढुलाई से होने वाली आमदनी के पिछले साल के आंकड़ों को पार करने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि दिसंबर तक, राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर ने पिछले साल की माल ढुलाई का 97 प्रतिशत पहले ही हासिल कर लिया है। यादव ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण रेल सेवाओं के स्थगित होने से रेलवे को यात्रियों से होने वाली आय में भारी नुकसान हुआ है।

यादव ने कहा कि सामान्य ट्रेन सेवाओं के फिर से शुरू होने के संबंध में कोई निश्चित तारीख बताना संभव नहीं है। महाप्रबंधक स्तर के अधिकारी राज्य सरकारों के साथ चर्चा कर रहे हैं और जब हमें अनुमति मिल जाएगी, हम सेवाएं फिर से शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि स्थिति अब भी सामान्य नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि अभी जो ट्रेनें चल रही हैं, उनमें भी औसतन 30-40 प्रतिशत सीटें ही भरी होती हैं। यह दर्शाता है कि महामारी का भय अब भी बना हुआ है।

यादव ने कहा कि रेलवे अभी 1,089 विशेष ट्रेनें चला रहा है, जबकि कोलकाता मेट्रो की 60 प्रतिशत सेवाएं चालू हैं वहीं मुंबई में 88 प्रतिशत उपनगरीय रेल सेवाएं चालू हैं जबकि चेन्नई में 50 प्रतिशत उपनगरीय सेवाएं परिचालनरत हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे के वरिष्ठ अधिकारीगण स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और सामान्य ट्रेन सेवाओं को ‘धीरे-धीरे’ चरणबद्ध तरीके से पुन: शुरू किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

आंगनबाड़ी केंद्र…अत्याधुनिक सुविधाओं से बाल मन का हो रहा सर्वांगीण विकास

20 हजार से अधिक सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों पर ईसीसीई किट का वितरण लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्रदेश सरकार प्रदेश में शिक्षा की मजबूत नींव आंगनबाड़ी केंद्रों...

दिल्ली विधानसभा ने ठुकराया केजरीवाल का अनुरोध, लाइव टेलीकास्ट की मांग निरस्त की

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का विशेषाधिकार समिति की कार्यवाही के सीधे प्रसारण का अनुरोध ठुकरा दिया है। इस समिति...

हंगामा ओटीटी की बेगम ऑफ क्राइम में सना मकबूल का अब तक का सबसे बोल्ड अवतार

मुंबई । हंगामा ओटीटी , जो भारत के प्रमुख डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स में से एक है, ने अपनी नई ओरिजिनल सीरीज बेगम ऑफ...

यमुना एक्सप्रेस-वे: उत्तर प्रदेश का उभरता हाई-वैल्यू मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल हब

फिल्म सिटी से फिनटेक सिटी तक, क्रिएटिव और डिजिटल इकोनॉमी का संगम... जापानी, कोरियन और सिंगापुर सिटी, निवेश से आगे टेक्नोलॉजी और वर्क कल्चर...

श्रीलंकाई नौसेना ने दूसरे जहाज पर सवार 204 ईरानी कर्मियों को सुरक्षित कोलंबो पहुंचाया

कोलंबो। श्रीलंका नौसेना ने शुक्रवार को कहा कि आईआरआईएनएस बुशहर जहाज पर सवार 208 ईरानी कर्मियों में से 204 को कोलंबो बंदरगाह पर सुरक्षित...

मुंबई और हैदराबाद में रिलायंस पावर लिमिटेड के खिलाफ ईडी की छापेमारी

नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उद्योगपति अनिल अंबानी के समूह की कंपनी ‘रिलायंस पावर लिमिटेड’ के खिलाफ धन शोधन की जांच...