back to top

धारा के विपरीत चलना आसान नहीं: हाशमी

नई दिल्ली। अभिनेता इमरान हाशमी का कहना है कि असफल होने के जोखिम के बावजूद वह नए किरदार करना और अपनी बनी हुई छवि को तोड़ने का प्रयास करते रहते हैं। फिल्म शंघाई, टाइगर्स और नेटफ्लिक्स की सीरीज बार्ड फ ब्लड में उनके लीक से हटकर निभाए बेहतरीन किरदारों को काफी सराहा गया था।

इमरान ने कहा कि आप जो भी करें उसके प्रति पूरी तरह समर्पित होना जरूरी है। मैं अपनी हर फिल्म के साथ कुछ नया अनुभव करना चाहता हूं। लेकिन यह आसान नहीं है। जब आपको एक विशेष प्रकार के सिनेमा के लिए पहचाना जाता हो तो से में फिल्म जगत में कुछ नया करने की कोशिश करना धारा के विपरीत चलने जैसा है।

उन्होंने कहा, चीजों के सफल ना होने का जोखिम रहता है लेकिन मुझे इससे दिक्कत नहीं है क्योंकि मुझे पता है कि मैं उस दिशा में अच्छा कर रहा हूं, जहां मैं कुछ नए विषय और नए किरदारों को करने की कोशिश कर रहा हूं और मुझे लगता है कि यही जरूरी भी है। अभिनेता का मानना है कि दूसरों की उम्मीदों पर खरा उतरने से ज्यादा जरूरी अपने लिए गए निर्णयों पर विश्वास रखना है। इमरान की आने वाली फिल्म संजय गुप्ता की गैंगस्टर ड्रामा मुम्बई सागा है।

अभिनेता ने कहा, मैं फिर से कॉमर्शिल फिल्म करना चाहता था। मुम्बई सागा दर्शकों को पसंद आने वाली फिल्म है और मैंने काफी लंबे समय से सी कोई फिल्म की भी नहीं थी। इस फिल्म में जॉन अब्राहम, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, अमोल गुप्ते, प्रतीक बब्बर, गुलशन ग्रोवर और रोहित रॉय भी नजर आएंगे।

RELATED ARTICLES

रश्मिका मंदाना–विजय देवरकोंडा ने रचाई शादी, मंदाना व विजय ने शेयर की तस्वीरें

नयी दिल्ली। भारतीय फिल्म जगत के सबसे पसंदीदा और चर्चित जोड़ों में से एक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपने प्रशंसकों का...

रोक के बावजूद ‘फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ के टिकट की बुकिंग जारी… केरल हाई कोर्ट को दी जानकारी

कोच्चि । केरल उच्च न्यायालय की एकल पीठ को शुक्रवार को बताया गया कि फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ की रिलीज पर रोक...

लखनऊ की जोया अफरोज का डिजिटल धमाका… वेब सीरीज ‘तस्करी’ को बताया अपने करियर का सबसे खास मोड़

मुंबई। 10 जनवरी, 1994 को लखनऊ में पैदा हुई एक्‍ट्रेस जोया अफरोज ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत सूरज बड़जात्या की ‘हम साथ-साथ हैं’...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...