back to top

गलत सूचना को रोकना जरुरी, हेरफेर कर वीडियो पोस्ट करने पर होगी सख्त कार्रवाई : यूट्यूब 

नयी दिल्ली. वीडियो साझा करने की सुविधा देने वाला मंच यूट्यूब ने बुधवार को कहा कि प्रौद्योगिकी विकसित होने और कृत्रिम मेधा (एआई) संचालित उपकरणों के आने के साथ मंचों और समाज के लिए गलत सूचनाओं पर अंकुश लगाना महत्वपूर्ण है।

उसने यह भी कहा कि उपयोगकर्ताओं को गुमराह करने और वास्तविक दुनिया को नुकसान पहुंचाने के इरादे से तकनीकी गड़बड़ी कर पेश सामग्री के खिलाफ वह त्वरित कार्रवाई करेगी। भारत में यूट्यूब के निदेशक इशान जॉन चटर्जी ने संवाददाताओं से कहा कि यूट्यूब के पास बेहतर सामुदायिक दिशानिर्देश है, जो यह निर्धारित करता है कि मंच पर किस  प्रकार की सामग्री की अनुमति है।

एआई आने के साथ यूट्यूब पर उपलब्ध सामाग्री से छेड़छाड़ के बारे में पूछे जाने पर, उन्होंने कहा, तकनीक विकसित होने के साथ सामग्री में छेड़छाड़ न केवल यूट्यूब के लिये बल्कि पूरे समाज के लिए एक महत्वपूर्ण चुनौती है। उन्होंने कहा, हमारी जो नीति है, वह हिंसा और ग्राफिक सामग्री जैसी विभिन्न चीजों के अलावा गलत सूचना और सामग्री पर अंकुश लगाने के लिये भी है। हमारे मंच पर उपयोगकर्ताओं को गुमराह करने और वास्तविक दुनिया को नुकसान पहुंचाने  के लिये तकनीकी रूप से हेरफेर कर लायी गयी सामाग्री की अनुमति नहीं है। ऐसा करने पर हम कार्रवाई करेंगे।

उन्होंने कहा, हम इस प्रकार की चुनौतियों से निपटने के लिये प्रक्रियाओं और प्रौद्योगिकियों को लगातार विकसित कर रहे हैं…। चटर्जी ने कहा कि गलत सूचना पर कार्वाई मंच के लिये महत्वपूर्ण है। हमने इसके लिये महत्वपूर्ण निवेश और प्रगति की है। लेकिन हम जानते हैं कि इस मामले में हमारा काम कभी पूरा नहीं होता, इसलिए हम इस क्षेत्र में लगातार निवेश करते रहेंगे। यूट्यूब का भारत में स्थानीय संस्करण पेश किये जाने के 15 साल पूरे हो गये हैं।

यह खबर भी पढ़े—

वर्ल्ड टॉप 3 में जगह बनाना प्रणय का एकमात्र लक्ष्य

RELATED ARTICLES

बालेंद्र शाह की पार्टी नेपाल में भारी जीत की ओर अग्रसर

काठमांडू।रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेपाल में ‘जेन जेड’ के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए पहले...

यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई रचायेंगे शादी, 29 मार्च को जोधपुर में लेंगे सात फेरे

बरेली/संभल। उत्तर प्रदेश की दो चर्चित और प्रभावशाली आईपीएस हस्तियों, अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई की शादी की खबरों ने इन दिनों...

जनता पर लगातार ‘‘महंगाई का हंटर’’ चला रहे हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप...

तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश ने हैदराबाद में नयनिका से शादी की

नयी दिल्ली। तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश अपनी प्रेमिका नयनिका के साथ हैदराबाद में शादी के बंधन में बंध गए।इस विवाह समारोह में कई जाने-माने...

ईरान की राजधानी तेहरान में कई विस्फोट, अमेरिका ने बमबारी तेज करने की चेतावनी दी

दुबई । ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार तड़के कई विस्फोट हुए, जिनसे आसमान में काले धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। इसके जवाब...

ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार

नयी दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में...