back to top

आईएसएसएफ : विजयवीर और तेजस्विनी को मिश्रित स्पर्धा का स्वर्ण

नयी दिल्ली। भारत के विजयवीर सिद्धू और तेजस्विनी ने आईएसएसएफ (अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ) विश्व कप में 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल मिश्रित टीम में शनिवार को स्वर्ण पदक हासिल किया। स्वर्ण पदक मुकाबला दो भारतीय जोडÞियों के बीच था जहां विजयवीर और तेजस्विनी की जोड़ी ने गुरप्रीत सिंह और अभिदन्या अशोक पाटिल की मिश्रित जोड़ी को यहां डा. कर्णी सिंह निशानेबाजी परिसर में 9-1 से हराया।

क्वालीफिकेशन दो में गुरप्रीत और पाटिल की मिश्रित जोड़ी 370 अंक के साथ शीर्ष पर थी जबकि 16 साल की तेजस्विनी और 18 साल के वजयवीर की जोड़ी 368 अंक के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर थी। इससे पहले शुक्रवार को विजयवीर ने अनीश भानवाला और गुरप्रीत जैसे भारतीय निशानेबाजों को पछाड़ कर 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में व्यक्तिगत रजत पदक जीता था।

भारत का हालांकि ट्रैप मिश्रित टीम वर्ग में निराशा हाथ लगी जहां कीनान चेनाइ और श्रेयसी सिंह की जोड़ी पदक से चूक कर चौथे स्थान पर रही। मेजबान टीम को तुर्की के सफीये एस और यावुज इलनाम ने 38-35 से हराया। कीनान शुक्रवार को व्यक्तिगत पुरूष ट्रैप स्पर्धा में भी चौथे स्थान पर रहे थे। उनकी शुरूआत बहुत खराब रही लेकिन बाद में उन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया। श्रेयसी भी कुछ शॉट चूक गई। दोनों ने क्वालीफिकेशन में 141 स्कोर किया और कांस्य पदक के मुकाबले के लिये क्वालीफाई किया।

इसमें हालांकि वे बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकी। ट्रैप में भारत को पदक नहीं मिला लेकिन अब तक 13 स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य के साथ भारत पदक तालिका में शीर्ष पर है। रविवार को प्रतियोगिता के आखिरी दिन तीन फाइनल मुकाबले है। इसमें पुरुषों का 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल, ट्रैप टीम महिला और ट्रैप टीम पुरूष के मुकाबले शामिल है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...