back to top

वाणिज्यिक प्रक्षेपण में इसरो की ऊंची उड़ान

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, इसरो और कामयाबी अब एक दूसरे के पर्याय हो चुके हैं। आजादी के बाद निर्मित हुए तमाम संस्थाओं और संगठनों में इसरो एक ऐसा संगठन है, जिसके नाम से ही हिदुस्तानियों और हिंदुस्तान को गर्व महसूस होता है। दुनिया में अंतरिक्ष के क्षेत्र में शानदार कामयाबी हासिल करने वाले 7-8 और संगठन हैं। लेकिन इसरो उन सबमें अलग और अनूठा है। इसरो जिस बजट में चंद्रयान और मंगलयान जैसे विश्वव्यापी ध्यान खींचने वाले कामयाब मिशन पूरे कर लेता है, उतने बजट में तो नासा और यूरोपियन स्पेस एजेंसी, अपनी प्रोजेक्ट योजनाएं बनाते हैं। ऐसे महान संगठन के महानवैज्ञानिकों को सलाम।

देश के आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक हालात कैसे भी हों, इसरो के वैज्ञानिक इस सबसे अप्रभावित रहते हुए लगातार कामयाबी के परचम फहराते रहते हैं। 28 फरवरी 2021 उनकी एक और कामयाबी का दिन था। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर धु्रवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान यानी पीएसएनवी-सी 51 से 19 उपग्रहों को प्रक्षेपित किया गया। 1 घंटा, 55 मिनट और 7 सेकंड वाली इस प्रक्षेपण उड़ान में इसरो का ‘सिंधु नेत्र और ब्राजील का अमेजोनिया-1 प्रमुख उपग्रह थे।

इसके अलावा इसरो के साल 2021 के इस पहले प्रक्षेपण मिशन में,जो कि पूरी तरह से कमर्शियल मिशन था, 13 सैटेलाइट अमेरिका के थे। इस महत्वपूर्ण प्रक्षेपण मिशन के जरिये यहां भारत सिंधु नेत्र से अपनी समुद्री जल सीमा में दुश्मन पर निगाह रखेगा, वहीं ब्राजील अपने अमेजोनिया-1 के जरिये अमेजन नदी के उन जंगलों पर नजदीकी रखेगा, जो दुनिया के फेफड़े कहे जाते हैं।

इसरो के इस सफल प्रक्षेपण के साथ ही उसके द्वारा दूसरे देशों के लांच किए गये सैटेलाइटों की संख्या बढ़कर 342 हो गई है। साल 2017 में जब इसरो ने एक साथ 104 सैटेलाइट्स लांच करके एक नया इतिहास रचा था, तभी से दुनिया हिंदुस्तान को बहुत संभावनाओं के नजर से देख रही थी बल्कि उसके भी पहले जब साल 2016 में इसरो ने एक साथ 20 उपग्रह प्रक्षेपित किये थे, तभी से दुनिया भारत को अंतरिक्ष का महत्वपूर्ण खिलाड़ी मानने लगी थी। गुजरे महज साढ़े चार सालों में अब इसरो ने भारत को अंतरिक्ष का सुपर पावर बना दिया है।

हालांकि इस समय एक साथ सबसे ज्यादा उपग्रह प्रक्षेपित करने का विश्व रिकर्ड एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स के पास है। 25 जनवरी 2021 को स्पेस एक्स ने एक साथ 143 उपग्रह लांच किये थे। लेकिन तीन साल तक सबसे ज्यादा एक साथ उपग्रह लांच करने का विश्व रिकर्ड भारत के पास रहा। उसके पहले यह रूस के नाम था, जिसने 2014 में एक अभियान में 37 उपग्रहों को लांच किया था। माना जा रहा है कि आज प्रक्षेपण का वैश्विक बाजार 300 बिलियन डॉलर का है और भारत आने वाले दिनों में इसमें अच्छी खासी हिस्सेदारी कर सकता है।

गौरतलब है कि अब तक भारत 36 देशों के कुल 342 उपग्रह लांच कर चुका है। दुनिया के दूसरे देशों में जहां एक उपग्रह लांच करने का करीब 400 से 500 करोड़ रु पये खर्च होते हैं, वहीं भारत 180 से 200 करोड़ रु पये तक में एक सैटेलाइट लांच कर लेता है। अगर एक साथ कई सैटेलाइट लांच करने हों तो लागत कम हो जाती है। भारत ने अब तक दुनिया के जिन देशों के सैटेलाइट अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया है, उनमें अमरीका, जर्मनी, यूरोप के अन्य कई देश और इजरायल जैसे विकसित देश शामिल हैं तो गूगल और एयरबस जैसी बड़ी कारपोरेट कंपनियां भी शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

विनायक चतुर्थी कल, भक्त करेंगे श्रीगणेश की पूजा

और मनुष्य को ज्ञान, बुद्धि व सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता हैलखनऊ। हिंदू धर्म में प्रत्येक मास की चतुर्थी तिथि भगवान श्रीगणेश की आराधना...

मासिक शिवरात्रि 19 को, होगी भगवान शिव की पूजा

सभी इच्छाएं महादेव पूरी करते हैंलखनऊ। मासिक शिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित व्रत है। इस दिन श्रद्धापूर्वक महादेव की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति के...

संकष्टी चतुर्थी व्रत आज, होगी भगवान गणेश की पूजा

लखनऊ। हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। यह व्रत विघ्नहर्ता भगवान गणेश को समर्पित...

मिस एंड मिस्टर उत्तर प्रदेश–2025-26 टैलेंट हंट में युवाओं ने बिखेरी प्रतिभा, 23 दिसंबर को होगा ग्रैंड फिनाले

लखनऊ, 7 दिसम्बर।उत्तर प्रदेश के युवा कलाकारों को अंतरराष्ट्रीय मंच दिलाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश आर्टिस्ट अकादमी द्वारा आयोजित “मिस एंड मिस्टर उत्तर...

शीर्ष 10 में पांच कंपनियों का बाजार मूल्यांकन 72,285 करोड़ रुपये बढ़ा

नयी दिल्ली। देश की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में पांच का कुल बाजार मूल्यांकन पिछले हफ्ते 72,284.74 करोड़ रुपये बढ़ गया। इसमें टाटा...

दिसंबर के पहले हफ्ते में विदेशी निवेशकों ने 11,820 करोड़ रुपये निकाले

नयी दिल्ली। इस महीने के पहले हफ्ते में विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजारों से 11,820 करोड़ रुपये निकाले। इसका मुख्य कारण रुपये का...

नाल्को जून 2026 तक पोटांगी बॉक्साइट खदान शुरू करने की तैयारी में

नयी दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की नेशनल एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (नाल्को) अगले साल जून तक ओडिशा में अपनी पोटांगी बॉक्साइट खदान शुरू करने की योजना...

इंडिगो के बोर्ड ने संकट प्रबंधन समूह का गठन किया, हालात की नियमित निगरानी जारी : एयरलाइन

मुंबई । इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के बोर्ड ने एक संकट प्रबंधन समूह (सीएमजी) का गठन किया है, जो हालात की निगरानी...

सोने की चमक बरकरार, इस साल अबतक दिया लगभग 67 प्रतिशत रिटर्न: विशेषज्ञ

नयी दिल्ली । सुरक्षित निवेश परिसंपत्ति के रूप में सोने की चमक बरकरार है और इस साल घरेलू बाजार में इसने अबतक लगभग 67...