back to top

इसरो का ‘बाहुबली’ मिशन: सीएमएस-03 उपग्रह आज होगा लॉन्च

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करने के लिए तैयार है। देश का अब तक का सबसे भारी संचार उपग्रह, सीएमएस-03 (CMS-03), रविवार को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से शाम 5:26 बजे लॉन्च किया जाएगा।

यह विशाल उपग्रह, जिसका वजन 4,410 किलोग्राम है, इसरो के सबसे शक्तिशाली प्रक्षेपण यान एलवीएम3-एम5 (LVM3-M5) के जरिए अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। इसकी भारी पेलोड ले जाने की क्षमता के कारण इस रॉकेट को ‘बाहुबली’ उपनाम दिया गया है।

इसरो के अनुसार, यह अत्याधुनिक उपग्रह भारतीय भूभाग के साथ-साथ हिंद महासागर क्षेत्र में नौसेना के संचार नेटवर्क को अभूतपूर्व मजबूती प्रदान करेगा। यह मिशन भारत की रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो समुद्र में रियल-टाइम, सुरक्षित और मल्टी-बैंड कम्युनिकेशन सुनिश्चित करेगा।

सीएमएस-03 सेटेलाइट (जिसे जीसैट-7आर भी कहा जाता है) अंतरिक्ष में जाकर हर तरह का संचार जैसे वॉइस कॉल, इंटरनेट डाटा और वीडियो कॉल को तेज और साफ तरीके से भेजेगा। इसे विशेष रूप से इंडियन नेवी की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए बनाया गया है।नेवी के जहाज, पनडुब्बियां और विमान दूर समुद्र में भी एक-दूसरे से तेज और सुरक्षित तरीके से बात कर सकेंगे। यह समुद्री तूफान की स्थिति में भी संपर्क न टूटने की गारंटी देगा। इससे नौसेना की कमान और नियंत्रण मजबूत होगा, और दुश्मन की निगरानी आसान हो जाएगी।

यह नया उपग्रह, 2013 में लॉन्च हुए पुराने जीसैट-7 (रुक्मिणी) सेटेलाइट की जगह लेगा। शक्तिशाली 43.5-मीटर ऊंचे एलवीएम3-एम5 को 4,000 किलोग्राम तक के उपग्रहों को जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (जीटीओ) और 8,000 किलोग्राम तक के उपग्रहों को लो अर्थ ऑर्बिट (एलईओ) तक ले जाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसरो ने बताया कि रॉकेट को पूरी तरह से एकीकृत कर अंतिम जांच के लिए दूसरे लांच पैड पर स्थानांतरित कर दिया गया है। यह वही विश्वसनीय रॉकेट है जिसने 2023 में चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक चंद्रमा पर पहुंचाया था।

RELATED ARTICLES

वीरांगना ऊदा देवी का राष्ट्र प्रेम अनंतकाल तक भारत के हर नागरिक को प्रेरणा देता रहेगा: राजनाथ सिंह

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि वीरांगना ऊदा देवी का राष्ट्र प्रेम अनंतकाल तक भारत के हर नागरिक को प्रेरणा...

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व सीएम योगी ने किया वीरांगना ऊदा देवी पासी की प्रतिमा का अनावरण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के दांत खट्टे कर देने वाली शहीद ऊदा देवी को नमन...

कोलकाता टेस्ट 30 रन से गंवाया भारत, दक्षिण अफ्रीका के 124 रन के जवाब में 93 रन पर ऑलआउट

कोलकाता। दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में तीसरे दिन रविवार को यहां भारत को 30 रन से हराकर दो मैच की श्रृंखला...

हमें लोक संस्कृति को लेकर गर्व की अनुभूति होनी चाहिए : योगी

उत्तर प्रदेश व देश के लिए योगदान देने वाले महान विभूतियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया याद लखनऊ। लखनऊ में चल रहे उत्तराखंड महोत्सव...

उत्तराखंडी, हरियाणवीं व बॉलीवुड गीतों से रोशन हुआ गोमती तट

दस दिवसीय उत्तराखंड महोत्सव का अष्टम दिवसमुख्य अतिथि मुख्य मंत्री योगी का भव्य स्वागतलखनऊ। उत्तराखंड महोत्सव के आठवें दिन बीरबल साहनी मार्ग स्थित पंडित...

सोम प्रदोष व्रत आज, होगी भोलेनाथ की पूजा

यह व्रत सोमवार के दिन पड़ता है, तो यह और भी अधिक शुभ माना जाता हैलखनऊ। हर महीने के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष...

फेमिना मिस इंडिया के हाथों कॉपी-किताब पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे

स्लम एरिया के बच्चों के बीच केक काट कर निकिता पोरवाल ने मनाया अपना जन्मदिनलखनऊ। सामाजिक संस्था आशा वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में आज...

रैंपवॉक संग लोकगीत ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

बिरसा जयंती उत्सव में जनजातीय रैंप वॉक छाया लखनऊ। बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित जनजाति भागीदारी उत्सव...

लोकनृत्य के साथ बांसूरी वादन ने दर्शकों का दिल जीता

संडे की मस्ती में डूबा लक्ष्मणपुर अवध महोत्सवलखनऊ। प्रगति इवेंट द्वारा आयोजित लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव वीकेंड के बाद संडे को अपने जबरदस्त फुल फॉर्म...