back to top

ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई जगहों पर इजरायल का हमला…इजरायल में इमरजेंसी घोषित, सभी स्कूल किए गए बंद

तेल अवीव। इजरायल और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव अब युद्ध का रूप लेता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल इजरायल डिफेंस फोर्स ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमले किए हैं। बताया जा रहा है कि ईजराइल ने शुक्रवार सुबह ही परमाणु कार्यक्रम और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। इस हमले के बाद इजराइल में इमरजेंसी लगा दी गई है। साथ ही सभी स्कूल-कॉलेजों को आगामी आदेश तक बंद करने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही देश के सभी एयर स्पेस भी बंद कर दिए गए हैं।


इजराइल की ओर से किए गए हमले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि सुबह-सुबह ही मिसाइल दागे जा रहे हैं। कुछ लोगों ने इस हमले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि इस हमले से कोई जनहानि हुई है या नहीं। ईरान के सरकारी टेलीविजन ने धमाकों की पुष्टि की है।

हालांकि तुरंत यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि इजरायल के हमले का टारगेट क्या था और इनसे किस तरह का नुकसान हुआ है। हालांकि पश्चिमी तेहरान के एक इलाके चिटगर से धुआं उठता हुआ देखा गया है। तेहरान में दूसरे कुछ ठिकानों पर भी हमले की बात सामने आई है।

IDF का कहना है कि ईरान के पास परमाणु बम बनाने के लिए पर्याप्त यूरेनियम जमा हो रहा है। इसलिए ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने के लिए ये कार्रवाई की गई है। ईरान की जवाबी संभावित प्रतिक्रिया को देखते हुए IDF ने पूरे इजरायल में वॉर्निंग सायरन बजा दिए हैं।

इजरायल ने कहा है कि यह हमला ईरान के परमाणु कार्यक्रम को देखते हुए एहतियात के तौर पर किया गया है। हमले के बाद इजरायल में इमरजेंसी का ऐलान करते हुए हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया है। इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल कैट्ज ने देश में आपातकाल की विशेष स्थिति की घोषणा की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि ईरान की ओर से जवाबी कार्रवाई के तौर पर इजरायल को निशाना बनाकर मिसाइल और ड्रोन हमला किया जा सकता है।

इजराइल ने ईरान पर हमला कर दिया है। दावा है कि इस हमले में ईरान के सेना प्रमुख और एक बड़े परमाणु वैज्ञानिक मारे गए हैं। ईरान में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। स्कूल कॉलेज बंद कर दिए हैं। अगले आदेश तक एयर स्पेस भी बंद किया गया।

RELATED ARTICLES

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

कोलकाता। भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी...

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भारत की चार दिवसीय यात्रा शुरू की

नयी दिल्ली। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने शुक्रवार को भारत की चार दिवसीय यात्रा शुरू की। इस यात्रा का उद्देश्य व्यापार, ऊर्जा और...

रश्मिका मंदाना–विजय देवरकोंडा ने रचाई शादी, मंदाना व विजय ने शेयर की तस्वीरें

नयी दिल्ली। भारतीय फिल्म जगत के सबसे पसंदीदा और चर्चित जोड़ों में से एक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपने प्रशंसकों का...

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

कोलकाता। भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी...

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भारत की चार दिवसीय यात्रा शुरू की

नयी दिल्ली। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने शुक्रवार को भारत की चार दिवसीय यात्रा शुरू की। इस यात्रा का उद्देश्य व्यापार, ऊर्जा और...

विमान हादसे में 15 लोगों की मौत, रनवे से फिसलकर गिरा सड़क पर, देखते ही देखते मच गई चीखपुकार

बोलीविया की राजधानी के पास नकदी ले जा रहा एक मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे राजमार्ग पर लगभग एक दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हो...

विमान हादसे में 15 लोगों की मौत, रनवे से फिसलकर गिरा सड़क पर, देखते ही देखते मच गई चीखपुकार

ला पाज। बोलीविया की राजधानी के पास नकदी ले जा रहा एक मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे राजमार्ग पर लगभग एक दर्जन वाहन...

होली पर सजे रंग-बिरंगे चिप्स-पापड़ के बाजार, ग्राहकों की भीड़

लखनऊ। होली का खुमार बाजारों में दिखने लगा है। एक तरफ लोग रंगों के इस त्यौहार में घरों को सजाने के लिए शॉपिंग करने...

लिटिल चैंप्स ने सुनी होलिका की कहानी

अच्छाई की हमेशा बुराई पर विजय होती हैलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की ओर से शुक्रवार को गोमती नगर के विराम खंड स्थित लिटिल...