back to top

आईएसएल की सफलता अन्य खेलों को प्रेरित करेगी, कोरोना का डर खत्म होगा : गांगुली

कोलकाता। कोविड-19 महामारी के बीच शुरू होने वाले भारत के फुटबॉल सत्र से बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) अध्यक्ष सौरव गांगुली काफी उत्साहित हैं क्योंकि उनका मानना है कि इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सफल आयोजन से देश भर में बड़ी प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर भय कम होगा।

एटीके मोहन बागान फुटबॉल क्लब के सह मालिक गांगुली ने गुरूवार को उम्मीद जताई कि गोवा में जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में आयोजित की जाने वाली आईएसएल से अन्य खेलों को प्रेरणा मिलेगी। बीसीसीआई अध्यक्ष ने हाल में संयुक्त अरब अमीरात में बायो-बबल में इंडियन प्रीमियर लीग के सफल आयोजन की देखरेख की।

उन्होंने आईएसएल के अधिकारिक हैंडल के लिए इंस्टाग्राम लाइव सत्र में कहा, लॉकडाउन के बाद भारत में पहली खेल प्रतियोगिता आयोजित होगी। यह बहुत ही अच्छी चीज की शुरूआत है क्योंकि जीवन को सामान्य रूप से पटरी पर लौटने की जरूरत है। हमें अपनी जिंदगियों में सामान्य होने और भय को दूर रखने की जरूरत है।

गांगुली ने कहा, लोगों के संक्रमित होने से अधिक इसका डर लोगों को प्रभावित कर रहा है। जैसे मैं वहां नहीं जाना चाहता, मैं लोगों के बीच नहीं जाना चाहता। यह असुरक्षित है, वो असुरक्षित है। पूर्व कप्तान ने कहा, मुझे लगता है कि अच्छा आईएसएल सत्र इन सब शंकाओं को दूर करेगा।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...