back to top

जन्मदिन पर वनडे में पदार्पण करने वाले दूसरे भारतीय बने इशान किशन

कोलंबो। इशान किशन ने अपने जन्मदिन पर एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर बन गये हैं।
इशान और सूर्यकुमार यादव को श्रीलंका के खिलाफ रविवार को यहां पहले एकदिवसीय मैच के लिये अंतिम एकादश में शामिल किया गया। संयोग से इन दोनों ने इंग्लैंड के खिलाफ इसी साल 14 मार्च को अहमदाबाद में एक साथ टी20 अंतरराष्ट्रीय में भी पदार्पण किया था।
विकेटकीपर बल्लेबाज इशान से पहले अपने जन्मदिन पर पदार्पण करने वाले भारतीय क्रिकेटर गुरशरण सिंह थे। उन्होंने आठ मार्च 1990 को आस्ट्रेलिया के खिलाफ हैमिल्टन में अपना पहला और आखिरी वनडे खेला था। आठ मार्च 1963 को जन्में गुरशरण ने इस मैच में चार रन बनाये और उन्हें इसके बाद टीम से बाहर कर दिया गया था।

इशान का जन्म 18 जुलाई 1998 को पटना में हुआ और उन्होंने अब तक दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 60 रन बनाये हैं जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। उन्होंने अपने पदार्पण मैच में ही 56 रन बनाये थे और उन्हें मैन आफ द मैच चुना गया था। सूर्यकुमार ने भी इसी मैच में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था लेकिन तब उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। उन्होंने हालांकि अगले दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया। उनके नाम पर तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 89 रन दर्ज हैं जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 57 रन है। सूर्यकुमार और इशान को मिलाकर भारत की तरफ से वनडे खेलने वाले खिलाडयों की संख्या 236 हो गयी है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...