back to top

ISC Class 12th Result 2019: 100% अंक हासिल कर देवांग व विभा ने बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। कोलकाता के देवांग कुमार अग्रवाल और बेंगलुरू की विभा स्वामीनाथन ने आईएससी की 12वीं की परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक हासिल कर नया रिकॉर्ड बनाया है। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने मंगलवार को नतीजों की घोषणा की। स्वामीनाथन मानविकी और देवांग विज्ञान संकाय के छात्र हैं।

माल्या अदिति इंटरनेशनल विद्यालय

माल्या अदिति इंटरनेशनल विद्यालय की विभा वकील बनना चाहती हैं और उनका लक्ष्य बेंगलुरू के नेशनल लॉ स्कूल में दाखिला पाना है। उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया था। जहां तक 12वीं कक्षा की बात है, मैंने समय सारिणी में संतुलन बना रखा था, इसलिए मैंने बहुत अधिक पढ़ाई नहीं की। अन्य गतिविधियों में भी मैंने मन लगाया और इससे ही यह सम्पन्न हो पाया। विभा की माता शिशु शिक्षण संस्था (मोंटेसरी) में अध्यापिका और पिता तकनीकी विशेषज्ञ हैं। विज्ञान संकाय से 100 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले देवांग का सपना वैज्ञानिक बनने का है और 100 प्रतिशत अंक हासिल करना उनके लिए इस दिशा में एक बड़ा प्रोत्साहन है।

कोलकाता के ला मर्तिनिएरे फॉर बॉयज

कोलकाता के ला मर्तिनिएरे फॉर बॉयज के छात्र देवांग ने कहा, यह अच्छा करने के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन है, यह सातवें आसमान पर होने जैसा अनुभव है। यह मेरे साथ हमेशा रहेगा। वहीं 12वीं के 16 छात्र 399 अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर और 398 अंक हासिल कर 36 छात्र तीसरे स्थान पर रहे। वहीं गुडग़ांव की श्रीनवंती देबगुप्ता और श्रुति झाम्ब ने आईएससी की 12वीं की परीक्षा में 99.75 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। गुडग़ांव के अरावली स्थित श्री राम स्कूल की छात्राओं ने इन अंकों के साथ राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों में उत्तीर्ण प्रतिशत आईएससीई में 99.23 फीसदी और आईएससी में 98.35 फीसदी रहा। दोनों कक्षाओं में लड़कियों ने लड़कों से बाजी मारी।

RELATED ARTICLES

यूपी में अब ओला, उबर को भी कराना होगा पंजीकरण…एग्रीगेटर कंपनी को पांच लाख रुपए शुल्क लेकर दिया जाएगा लाइसेंस

बिना पंजीकरण, फिटनेस, मेडिकल, पुलिस वेरिफिकेशन आदि के नहीं चल सकेगी कोई ओला व उबर आदि टैक्सी लखनऊ । योगी सरकार ने यात्रियों की सुरक्षा...

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब प्रदेश के हर गांव तक पहुंचेगी बस

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026 को कैबिनेट की मंजूरी, दयाशंकर सिंह बोले- परमिट व टैक्स से मुक्त रहेंगी ग्राम परिवहन योजना में अनुबंधित बसें लखनऊ ।...

केयर इकोनॉमी में भारत की छलांग… 1.5 लाख युवाओं को स्किल्ड बनाने की तैयारी

नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2026-27 की घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए केंद्र सरकार ने 'भारत के देखभाल परिस्थिति तंत्र को मजबूत करना'...

हिंदू नववर्ष 2083: 19 मार्च से बदलेगा साल, रौद्र संवत्सर में दिखेंगे बड़े उतार-चढ़ाव

लखनऊ। हिंदू पंचांग के अनुसार 19 मार्च 2026, गुरुवार से विक्रम संवत 2083 की शुरूआत होने जा रही है। इस दिन गुड़ी पड़वा के...

देख सुदामा की दीन दसा करुणा करके करुणा निधि रोये…

पौराणिक कथा पर आधारित है नाटक कलयुगी सुदामासंस्कृत भाषा में नाटक कलयुगी सुदामा का सफल मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं रंगयात्रा,लखनऊ के संयुक्त...

रवीन्द्रालय चारबाग में किताबों का मेला 13 से

विकसित भारत विकसित प्रदेश थीम भरेगी पुस्तक प्रेमियों में उत्साह होंगे भव्य साहित्यिक, सांस्कृतिक आयोजन और प्रतियोगिताएं लखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग मुख्य लान में 13 मार्च से...

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन कल

पुनीत मित्तल के निर्देशन में शाम 7 बजे बली आॅडिटोरियम में होगा शोलखनऊ। यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन गुरुवार 12...

नाट्यकृति द प्रपोजल का नाट्य मंचन आज

लखनऊ। नगर की प्राख्यात नाट्य संस्था आकांक्षा थियेटर आर्ट्स लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेटरी ग्रान्ट वर्ष 2025-26 की...

यूपी में अब ओला, उबर को भी कराना होगा पंजीकरण…एग्रीगेटर कंपनी को पांच लाख रुपए शुल्क लेकर दिया जाएगा लाइसेंस

बिना पंजीकरण, फिटनेस, मेडिकल, पुलिस वेरिफिकेशन आदि के नहीं चल सकेगी कोई ओला व उबर आदि टैक्सी लखनऊ । योगी सरकार ने यात्रियों की सुरक्षा...