back to top

आईपीएस सतीश गणेश वाराणसी और असीम अरुण कानपुर के पहले पुलिस आयुक्त बने

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने कानपुर (शहर) और वाराणसी में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली शुरू करने के फैसले के बाद दोनों स्थानों पर पुलिस आयुक्त की नियुक्ति करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 43 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। इस फेरबदल में 14 जिलों के एसपी-एसएसपी के अलावा आठ परिक्षेत्रों के पुलिस महानिरीक्षक,उप महानिरीक्षक भी बदले गए हैं।

पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले सरकार ने यह बड़ा बदलाव किया है। शुक्रवार को शासन से मिली जानकारी के अनुसार आगरा परिक्षेत्र में तैनात अपर पुलिस महानिदेशक ए सतीश गणेश को वाराणसी और उप्र डॉयल-112 में तैनात अपर पुलिस महानिदेशक असीम अरुण को कानपुर नगर कमिश्नरेट का पहला पुलिस आयुक्त बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के मंत्रिपरिषद ने बृहस्पतिवार को कानपुर (नगर) और वाराणसी में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

इसके पहले राज्य सरकार ने लखनऊ और गौतमबुद्घ नगर (नोएडा) में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू की थी। इन आइपीएस अधिकारियों के अलावा अलीगढ़ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक पीयूष मोर्डिया को संयुक्त पुलिस आयुक्त, लखनऊ कमिश्नरेट, पीएसी मुख्यालय के पुलिस उपमहानिरीक्षक आकाश कुलहरि को अपर पुलिस आयुक्त, कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट, कारागार के पुलिस उप महानिरीक्षक अखिलेश कुमार को अपर पुलिस आयुक्त, वाराणसी कमिश्नरेट, एससीआरबी के पुलिस उप महानिरीक्षक अनिल कुमार सिंह को अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी, पुलिस उप महानिरीक्षक पीएसी डॉक्टर मनोज कुमार को अपर पुलिस आयुक्त कानपुर नगर कमिश्नरेट और रेलवे की पुलिस उपमहानिरीक्षक पुष्पांजलि को अपर पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गौतमबुद्घ नगर के पद पर तैनाती दी गई है।

अपर पुलिस महानिदेशक (कार्मिक) राजकुमार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक अयोध्या जिले के पुलिस उप महानिरीक्षक दीपक कुमार को पुलिस उप महानिरीक्षक, अलीगढ़ परिक्षेत्र, विशेष जांच के पुलिस उपमहानिरीक्षक शलभ माथुर को पुलिस उप महानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र, कानपुर नगर जिले के पुलिस उप महानिरीक्षक डॉक्टर प्रीतिंदर सिंह को पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र, गोरखपुर के पुलिस उप महानिरीक्षक जोगेन्द्र कुमार को पुलिस उप महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, एसआईटी के पुलिस उपमहानिरीक्षक जे रविंद्र गौड़ को पुलिस उप महानिरीक्षक, मिर्जापुर परिक्षेत्र, कुशीनगर जिले में तैनात विनोद कुमार सिंह को पुलिस उपमहानिरीक्षक सुरक्षा, लखनऊ, वाराणसी में तैनात अमित पाठक को पुलिस उप महानिरीक्षक गाजियाबाद तथा गौतमबुद्घ नगर में तैनात अपर पुलिस आयुक्त श्रीपर्णा गांगुली को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में पुलिस उप महानिरीक्षक बनाया गया है।

अपर पुलिस महानिदेशक यातायात व सड़क सुरक्षा अशोक कुमार सिंह को अपर पुलिस महानिदेशक उप्र डॉयल-112, लखनऊ, अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी परिक्षेत्र विजय सिंह मीना को अपर पुलिस महानिदेशक, सतर्कता अधिष्ठान, लखनऊ, संयुक्त पुलिस आयुक्त लखनऊ कमिश्नरेट नवीन अरोरा को पुलिस महानिरीक्षक, आगरा परिक्षेत्र, अपर पुलिस महानिरीक्षक कानून-व्यवस्था ज्योति नारायण को अपर पुलिस महानिदेशक यातायात व सड़क सुरक्षा, लखनऊ, पुलिस महानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र रमित शर्मा को पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र, गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक मोदक राजेश डी राव को पुलिस महानिरीक्षक कानून-व्यवस्था, लखनऊ, पुलिस महानिरीक्षक सतर्कता अधिष्ठान एसके भगत को पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र, पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र राजेश कुमार पांडेय को पुलिस महानिरीक्षक चुनाव प्रकोष्ठ, पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र सुभाष बघेल को पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस महानिदेशक मुख्यालय लखनऊ तथा मिर्जापुर परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक पीयूष श्रीवास्तव को पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस महानिदेशक मुख्यालय बनाया गया है।

पीएसी 32वीं बटालियन में तैनात सुजाता सिंह को पुलिस अधीक्षक, बहराइच, बहराइच के पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र को पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर, आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार को पुलिस अधीक्षक एटीएस, विशेष जांच दल के पुलिस अधीक्षक राठौर किरीट के हरिभाई को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत, पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश को सेनानायक 32वीं बटालियन पीएसी, लखनऊ, सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक अरविंद चतुर्वेदी को पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान, लखनऊ, पीएसी प्रयागराज के सेनानायक उदय शंकर सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा, एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह को पुलिस महानिदेशक कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है।

गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़, अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आगरा, पीएसी सीतापुर के सेनानायक रोहन पी कनय को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी, झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर, एटीएस के पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर, पुलिस मुख्यालय के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा को पुलिस अधीक्षक गोंडा, गोंडा के पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या, गोरखपुर के पुलिस अधीक्षक रेलवे बृजेश कुमार सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा और इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ बनाया गया है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...