back to top

कोविड-19 की महामारी के कारण आईपीएल 15 अप्रैल तक स्थगित : बीसीसीआई

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने शुक्रवार को कोविड-19 महामारी के दबाव में झुकते हुए 29 मार्च से शुरू होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग को 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया। बीसीसीआई ने बयान में कहा, भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के कारण उत्पन्न हुए हालात के खिलाफ ऐहतियाती कदम के तहत आईपीएल 2020 को 15 अप्रैल 2020 तक स्थगित करने का फैसला किया है।

दिल्ली सरकार ने कहा कि स्वास्थ्य संकट के कारण राजधानी में किसी भी खेल गतिविधि को अनुमति नहीं दी जाएगी और इसके बाद बीसीसीआई ने यह फैसला लिया। दिल्ली आईपीएल की फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स का घरेलू शहर है। भारत में अब तक कोरोना वायरस से पीड़ित 70 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और कर्नाटक में गुरूवार को इस बीमारी से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

बोर्ड ने बयान में कहा, बीसीसीआई अपने सभी शेयरधारकों और आम लोगों के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित और संवेदनशील है और प्रशंसकों सहित आईपीएल से जुड़े सभी लोगों के लिए सुरक्षित क्रिकेटिया अनुभव सुनिश्चित करने को सभी जरूरी कदम उठा रहा है।

बोर्ड ने कहा कि स्थिति से निपटने के लिए वह केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करेगा। इस वैश्विक संकट को देखते हुए आईपीएल का खाली स्टेडियम में खेला जाना तय है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भारत में कई खेल प्रतियोगिताएं कोरोना वायरस के कारण स्थगित या रद्द हो चुकी हैं।

RELATED ARTICLES

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

कोलकाता। भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी...