back to top

आईपीएल के यूएई में होने की संभावना: बृजेश पटेल

नई दिल्ली। टी20 विश्व कप के टलने से पूर्ण आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) के आयोजन की संभावना बढ़ गई है जिसे देखते हुए टूर्नामेंट की संचालन परिषद (जीसी) अगले एक सप्ताह या 10 दिनों के अंदर बैठक कर आगे की योजना को तैयार करेगी। इस बात की संभावना अधिक है कि आईपीएल का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में होगा।

कोविड-19 के कारण आईपीएल को अपने तय समय पर नहीं खेला जा सका था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इस साल अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में प्रस्तावित टी20 विश्व कप को स्थगित कर दिया जिससे सितंबर से नवंबर की शुरूआत तक आईपीएल के आयोजन का समय मिल गया है। आईपीएल संचालन परिषद के अध्यक्ष बृजेश पटेल ने पीटीआई-भाषा से कहा, आईपीएल जीसी एक सप्ताह या 10 दिनों के भीतर बैठक कर हर तरह का निर्णय (अंतिम कार्यक्रम) लेगी।

60 मैचों वाले पूर्ण आईपीएल का हो आयोजन

अब तक की योजना यही है कि 60 मैचों वाले पूर्ण आईपीएल का आयोजन हो।  इस बात की संभावना अधिक है कि इसका आयोजन यूएई में होगा। पटेल ने वर्तमान परिदृश्य में टूर्नामेंट के संचालन में मुख्य चुनौतियों के बारे में पूछे जाने पर कहा, मुश्किल सिर्फ इसके परिचालन को लेकर है। आप इसका आयोजन देश में करें या बाहर, इससे काई फर्क नहीं पड़ता (कोई दर्शक नहीं होंगे)। आईसीसी की घोषणा से पहले ही आईपीएल से जुड़ी फ्रेंचाइजियों ने अपनी योजनाओं पर काम करना शुरु कर दिया था।

महामारी के दौरान ज्यादातर भारतीय खिलाड़ियों की मैदान तक पहुंच नहीं होने के कारण, टीमों को तैयारी करने के लिए कम से कम तीन से चार सप्ताह की आवश्यकता होगी। विदेशी खिलाड़ी सीधे अपने देशों से संयुक्त अरब अमीरात पहुंचेंगे। टीम के एक मालिक ने पीटीआई-भाषा से कहा, हमारे खिलाडय़िों को कम से कम तीन से चार सप्ताह के अभ्यास की आवश्यकता होगी। बीसीसीआई से तारीखों की घोषणा होने के बाद हम अपनी सभी योजनाओं को अंतिम रूप देंगे।

आईपीएल यूएई में होगा और हम इसके लिए तैयार

ऐसा लग रहा है कि आईपीएल यूएई में होगा और हम इसके लिए तैयार हैं। आईपीएल के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी जिसमें टेस्ट खिलाडय़िों के अभ्यास का मुद्दा अहम होगा। चेतेश्वर पुजारा और हनुमा विहारी जैसे टेस्ट विशेषज्ञ, जो आईपीएल का हिस्सा नहीं हैं। ए खिलाड़ी आईपीएल के समय में अहमदाबाद के पुनर्निर्मित मोटेरा स्टेडियम में जैव-सुरक्षित वातावरण में अभ्यास कर सकते हैं। महामारी के दौरान घर से काम की सफलता को देखते हुए इस बात की संभावना है कि आईपीएल कमेंट्री घर से होगी।

यह सुरक्षित और लागत को कम करने वाला विकल्प होगा जिससे 71 साल के सुनील गावस्कर जैसे कामेंटेटर को सहूलियत होगी। किंग्स इलेवन पंजाब के सह-मालिक नेस वाडिया ने कहा कि दर्शक लाइव क्रिकेट के लिए तरस रहे हैं और ऐसे में इस आईपीएल को टेलीविजन पर रिकार्ड संख्या में लोग देखेंगे। यह देखना हालांकि बाकी है कि प्रसारणकर्ता मौजूदा वित्तीय माहौल में प्रायोजकों से कितना आकर्षित कर पाता है।

आईपीएल जीसी बैठक में जिन मुद्दों का हल खोजा जाएगा उनमें 1) एक दिन में अधिक दो मैचों का आयोजन 2) बीसीसीआई को आईपीएल टीमों को एक मानक संचालन प्रक्रिया प्रदान करने की आवश्यकता होगी, भले ही उनके पास अपने एसओपी होंगे। 3 इस साल दर्शक स्टेडियम में नहीं जा पाएंगे जिससे फ्रेंचाइजियों को नुकसान होगा, क्या बीसीसीआई फ्रेंचाइजियों की भरपाई करेगी।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...