भारत में बनेगा आईफोन 16प्रो और प्रो मैक्स, एप्पल खोलेगा चार और स्टोर

नयी दिल्ली। आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल भारत में चार और स्टोर खोलेगी, जो पुणे, बेंगलुरु, दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में स्थित होंगे। कंपनी ने शुक्रवार को बयान में कहा, कंपनी जल्द अपने पहले मेड इन इंडिया आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स भी पेश करेगी। एप्पल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (खुदरा) डेयरड्रे ओब्रायन ने बयान में कहा, हम अपने दलों का निर्माण कर खुश हैं क्योंकि हम भारत में और अधिक स्टोर खोलने की योजना बना रहे हैं। हम इस देश में अपने ग्राहकों के जुनून से प्रेरित हैं.

एप्पल ने अप्रैल 2023 में भारत में अपने पहले दो स्टोर दिल्ली और मुंबई में खोले थे। इस घटनाक्रम से अवगत लोगों के अनुसार, नए स्टोर अगले वर्ष खोले जाने की संभावना है। बयान में कहा गया, एप्पल अब भारत में आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स सहित सभी आईफोन 16 का विनिर्माण कर रहा है। एप्पल ने 2017 में भारत में आईफोन का विनिर्माण शुरू किया था।

बयान में कहा गया, भारत में निर्मित आईफोन 16 प्रो और प्रो मैक्स जल्द ही हमारे स्थानीय ग्राहकों के लिए और दुनिया भर के चुनिंदा देशों में निर्यात के लिए उपलब्ध होंगे। सूत्रों के अनुसार, मेड-इन-इंडिया आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स की आपूर्ति इसी महीने शुरू होने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

नदी पर बने पुल के नीचे रहस्यमय परिस्थितियों में मिला पुलिसकर्मी का शव

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में 42 वर्षीय एक कांस्टेबल कैंट थाना क्षेत्र में नकटिया नदी पर बने पुल के नीचे रहस्यमय परिस्थितियों में...

भारत पर बुरी नजर रखने वालों को मुंहतोड़ जवाब देना मेरी जिम्मेदारी, दिल्ली में बोले रक्षामंत्री

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि सशस्त्र बलों के साथ मिलकर काम करना और भारत पर बुरी नजर रखने...

तेजस की बड़ी उपलब्धि: 7,492 करोड़ रुपये के बीएसएनएल प्रोजेक्ट के लिए दूरसंचार गियर की आपूर्ति पूरी

नयी दिल्ली। टाटा समूह की दूरसंचार उपकरण कंपनी तेजस नेटवर्क्स ने अगस्त, 2023 में दिए गए सौदे के तहत 4जी और 5जी सेवाओं के...

Latest Articles