back to top

आईओए को भी उम्मीद, सही समय पर होंगे तोक्यो ओलंपिक

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण दुनिया भर में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है लेकिन भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने गुरुवार को आईओसी के इस बयान का समर्थन किया कि तोक्यो ओलंपिक बिना किसी परेशानी के समय पर शुरू होंगे।

कोविड-19 के कारण भले ही दुनिया भर की स्वास्थ्य सेवाएं और अर्थव्यवस्था गड़बड़ा गई हैं लेकिन अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) और तोक्यो खेल आयोजक खेलों को 24 जुलाई से ही शुरू करने पर अडिग हैं। आईओए के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने पीटीआई से कहा, कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में दहशत पैदा कर रखी है लेकिन हमें उम्मीद है कि एक या दो महीने में इस पर काबू पा लिया जाएगा। इस बीमारी के केंद्र में रहे चीन में इस पर नियंत्रण पा लिया गया है और हम उम्मीद कर रहे हैं कि ओलंपिक बिना किसी बाधा के सही समय पर शुरू होंगे।

उन्होंने कहा, लेकिन आईओसी हमारी सर्वाेच्च संस्था है और आईओसी जो भी फैसला करेगी हमें उसका पालन करना होगा। अगर आईओसी कहती है कि ओलंपिक होंगे तो फिर कोई भी परेशानी हो हमें उनमें भाग लेना होगा। आईओसी के रवैए से कई खिलाड़ी नाराज है और उन्होंने विश्व संस्था पर उन्हें जोखिम में डालने का आरोप लगाया। कुछ अधिकारियों ने भी आशंकाएं व्यक्त की है। इनके जवाब में आईओसी ने बुधवार को कहा था कि वर्तमान स्थिति का कोई आसान समाधान नहीं है।

आईओए ने स्वीकार किया कि कोरोना वायरस के कारण उनकी तैयारियां बुरी तरह प्रभावित हुई है लेकिन अगर ओलंपिक खेल होते हैं तो अब भी उसे दस या इससे अधिक पदक जीतने की उम्मीद है। अधिकारी ने कहा, हां, यह सही है कि हमारी तैयारियां प्रभावित हुई हैं क्योंकि कोरोना वायरस के कारण कई ओलंपिक क्वालीफायर, परीक्षण प्रतियोगिताएं और विदेशों में लगने वाले अभ्यास शिविर स्थगित या रद्द कर दिए गए हैं।

उन्होंने कहा, लेकिन ऐसा भारत के साथ ही नहीं हुआ है। प्रत्एक देश इस तरह की स्थिति का सामना कर रहा है, इसलिए भाग लेने वाले प्रत्एक देश पर इसका बराबर प्रभाव पड़ा है। इसलिए हमें अब भी तोक्यो खेलों से दस या इससे अधिक पदकों की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

बालेंद्र शाह की पार्टी नेपाल में भारी जीत की ओर अग्रसर

काठमांडू।रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेपाल में ‘जेन जेड’ के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए पहले...

यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई रचायेंगे शादी, 29 मार्च को जोधपुर में लेंगे सात फेरे

बरेली/संभल। उत्तर प्रदेश की दो चर्चित और प्रभावशाली आईपीएस हस्तियों, अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई की शादी की खबरों ने इन दिनों...

जनता पर लगातार ‘‘महंगाई का हंटर’’ चला रहे हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप...

तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश ने हैदराबाद में नयनिका से शादी की

नयी दिल्ली। तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश अपनी प्रेमिका नयनिका के साथ हैदराबाद में शादी के बंधन में बंध गए।इस विवाह समारोह में कई जाने-माने...

ईरान की राजधानी तेहरान में कई विस्फोट, अमेरिका ने बमबारी तेज करने की चेतावनी दी

दुबई । ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार तड़के कई विस्फोट हुए, जिनसे आसमान में काले धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। इसके जवाब...

ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार

नयी दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में...