back to top

समुद्री नौवहन बंदरगाह क्षेत्र में हो रहा 82 अरब डालर का निवेश, वैश्विक निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बंदरगाह क्षेत्र में 15 वर्ष में 82 अरब डालर का निवेश आकर्षित करने की भारत की योजना का जिक्र करते हुए मंगलवार को कहा कि वैश्विक निवेशकों से भारत को अपना पसंदीदा निवेश स्थल बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि 2035 तक भारत में समुद्री नौवहन क्षेत्र में 82 अरब डालर यानी छह लाख करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा।

साथ ही उन्होंने कहा कि समुद्री नौवहन क्षेत्र में स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग बढाया जएगा, जलमार्गों का विकास होगा, समुद्री विमान सेवाएं शुरू होंगी और तटीय क्षेत्रों में प्रकाशस्तंभों को पर्यटन स्थल के तौर पर विकासित किया जाएगा। समुद्री नौवहन क्षेत्र पर आयोजित शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री ने वैश्विक निवेशकों से कहा कि समुद्री नौवहन क्षेत्र में निवेशकों के लिए 31 अरब डालर की 400 परिएाजनाओं का खाका तैयार हैं।

इन परियोजनाओं में निवेश कर निवेशक भारत की आर्थिक विकास यात्रा में भागीदार बन सकते हैं। मोदी ने कहा कि सागरमाला परियोजना के तहत 574 से अधिक परियोजनाओं की पहचान की गई है। इन पर 82 अरब डालर यानी छह लाख करोड़ रुपए की लागत आने का अनुमान है। इन परियोजनाओं पर 2035 तक काम पूरा किया जाना है। हम बंदरगाह क्षेत्र में निजी निवेश को प्रोत्साहित करेंगे … भारत की लंबी तटीय रेखा आपकी प्रतीक्षा कर रही है, भारत के मेहनतकश लोग आपकी राह देख रहे हैं। हमारे बंदरगाह में निवेश कीजिए, हमारे लोगों में निवेश करें और भारत को अपना पसंदीदा व्यापार स्थल बनाएं। अपने व्यापार और वाणिज्य के लिए भारतीय बंदरगाहों को अपना बंदरगाह बनाएं।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय ने निवेश योग्य 400 परियोजनाओं की सूची तैयार की हुई है जिसमें 31 अरब डालर यानी करीब 2.25 लाख करोड़ रुपए का निवेश हो सकता है। इससे समूचे समुद्री नौवहन क्षेत्र के समग्र विकास की भारत की प्रतिबद्घता और मजबूत होगी। उन्होंने कहा, इस भारतीय समुद्री नौवहन सम्मेलन के जरिए मैं दुनियाभर के निवेशकों को भारत में आमंत्रित करना चाहता हूं, वह भारत आएं और उसकी विकास यात्रा में भागीदार बनें।

भारत दुनिया की प्रमुख समुद्री अर्थव्यवस्था के तौर पर उभर रहा है। हम इस क्षेत्र में मौजूदा ढांचागत सुविधाओं को बेहतर बनाने, नई पीढ़ी की अवसंरचना का सृजन करने और सुधारों की अपनी यात्रा को आगे बढ़ाने पर खासतौर से ध्यान दे रहे हैं। इन कदमों के जरिए हम अपनी आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को हासिल करने का लक्ष्य कर रहे हैं।

मोदी ने कहा कि सरकार अगले दस साल में 23 जलमार्गों को परिचालन में लाने पर काम कर रही है। हमारी सरकार जलमार्गों के क्षेत्र में इस तरह से काम कर रही है जैसा पहले कभी नहीं हुआ। घरेलू जलमार्गों को लागत के हिसाब से काफी प्रभावी और पर्यावरण के अनुकूल पाया गया है। उन्होंने कहा कि ढांचागत सुविधाओं के विस्तार, दिशासूचक प्रणाली और नदी सूचना प्रणाली व्यवस्था के जरिए क्षेत्रीय संपर्क बेहतर बनाने पर भी ध्यान दिया जाएगा। इससे बांग्लादेश, भूटान और म्यांतार के लिए भी बेहतर आवागमन सुनिश्चित हो सकेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की तटीय सीमा के साथ 189 प्रकाशस्तंभ हैं इनमें से 78 प्रकाशस्तंभ को बड़े पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने की योजना है। यह काम मौजूदा प्रकाशस्तंभों के आसपास के इलाके को और विस्तार देकर किया जाएगा। उन्हें बेहतर समुद्री क्षेत्र पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही सरकार ने टापुओं के भी समग्र विकास की पहल की है। प्रकाशस्तंभ का समुद्री नौवहन क्षेत्र में विशेष महत्व होता है। ये प्रकाशस्तंभ समुद्र तट पर स्थित होते हैं और इनसे समुद्री जलपोतों को मार्गदर्शन में मदद मिलती है।

उन्होंने कहा कि सरकार इसके साथ ही समुद्री नौवहन क्षेत्र में स्वच्छ अक्षय ऊर्जा के इसतेमाल को भी बढ़ावा दे रही है। हम देशभर में सभी प्रमुख बंदरगाहों पर सौर और पवन ऊर्जा आधारित विद्युत प्रणाली स्थापित करने की प्रक्रिया में हैं। हम 2030 तक सभी बंदरगाहों में इस्तेमाल होने वाली कुल बिजली में से 60 प्रतिशत से अधिक बिजली नवीनीकरण ऊर्जा से इस्तेमाल में लाने का उद्देश्य लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

मोदी ने कहा कि भारतीय बंदरगाहों पर माल लेकर आने और जाने वाले जलयानों को अब अधिक प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ती है। उन्होंने कहा, भारत समुद्री नौवहन क्षेत्र में विकास को लेकर बहुत गंभीर है, इसके साथ ही भारत अब दुनिया की समुद्री अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में एक प्रमुख ताकत के तौर पर उभर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार घरेलू स्तर पर जहाजों के निर्माण और उनकी मरम्मत का बाजार विकसित करने पर भी ध्यान दे रही है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...