back to top

कहानी लेखन की बारिकियों से छात्राओं को कराया परिचित

लखनऊ। खुन खुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के उर्दू और हिंदी विभाग के तत्वावधान में कहानी लेखन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का संयुक्त आयोजन सोमवार को हुआ। जिसमें उर्दू विभाग की ओर से मुख्य वक्ता मशहूर अफसाना निगार नाविल निगार, शायर जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय दिल्ली के प्रो. गजनफर अली ने कहानी कैसे लिखे शीर्षक पर अपना वक्तव्य रखा।

उन्होंने बताया कि जिस तरह गेहूं जिदगी के लिए जरूरी है उसी तरह गुलाब साहित्य के लिए और जब कहानी के लिए एहसास, कल्पना शक्ति, अंतर करने की शक्ति भाषा की शक्ति जिसके अंदर आ जाती है वह कहानी आसानी से लिख सकता है। उन्होंने भाषा को कहीं खुशबू, कहीं रंग, कहीं रोशनी, कहीं तबला की ध्वनि, कहीं घुंघरू की तरह छनक बन जाने वाली बताया।

इसी क्रम में हिंदी विभाग के तरफ से मुख्य वक्ता क्रिश्चियन पीजी कॉलेज लखनऊ के हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. सुरेन्द्र विक्रम ने अपनी स्वरचित पुस्तक कविताओं में सुनो कहानी पुस्तक की कुछ कहानी जैसे – कहा कि लोमड़ी ने एक कौवा से बीता एक जमाना भाई, बहुत दिनों से नहीं सुना मीठा गाना, गाने की जब बात सुनी तो कौवा बना स्याना और रखा डाल पर रोटी, लगा सुनाने गाना आदि उदाहरण देकर किस प्रकार प्राचीन कहानियों को आज के दौर से जोड़ते हुए कविता के माध्यम से कहानी लिखा जा सकता है उसे बिन्दुवार इंगित किया।

इस कार्यक्रम का संचालन उर्दू विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ रेशमा परवीन, हिंदी विभाग की सहायक आचार्य डॉ शालिनी शुक्ला ने किया। अंत में कॉलेज की प्राचार्य डॉ अंशु केडिया ने धन्यवाद् ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ सुनीता, डॉ प्रियंका, डॉ रुचि, डॉ स्नेहलता शिवहरे, डॉ विजेता आदि उपस्थित रहीं। कार्यशाला में शिया पीजी कॉलेज, कालीचरण पीजी कॉलेज, मुमताज पीजी कॉलेज एवं खुन खुन जी महाविद्यालय के 90 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभागिता की और अनेकों प्रश्न पूछे एवं कहानी लेखन से संबंधित अनुभव भी साझा किये।

RELATED ARTICLES

हनुमान सेतु (पीपा पुल) का भव्य लोकार्पण कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान कल देर रात तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित...

उत्तर प्रदेश पुलिस में होगी 81,000 पदों पर सीधी भर्ती, CM योगी का बड़ा ऐलान

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस बल का हिस्सा बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए वित्तीय वर्ष...

CM योगी के निर्देश पर बांग्लादेश से विस्थापित 331 हिंदू परिवारों को लखीमपुर-खीरी में बसाया गया

जीविकोपार्जन के लिए तीन तहसीलों के चार गांवों में दी गई जमीन, प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि समेत कई योजनाओं का मिल रहा लाभ लखनऊ।...

कूद से कम्यूट फिल्मों के दौर की होगी शुरूआत: नीलेश मिसरा

इस प्रारूप का उद्देश्य ऐसी फिल्मों का निर्माण करना हैलखनऊ। हिन्दी सिनेमा के प्रख्यात गीतकार, लेखक और स्टोरीटेलर नीलेश मिसरा ने अपनी नई फिल्म...

कलाकार मिलन समारोह में गूंजी गजलें और गीत

राय उमानाथ बली में 33वां कलाकार मिलन समारोहलखनऊ। विश्व हिंदी रंगमंच दिवस पर कलाकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से 33वां कलाकार मिलन समारोह...

गुड फ्राइडे : जो क्रूस पे कुर्बान है वो मेरा मसीहा है… से गूंजे शहर के चर्च

गिरजाघरों में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुड फ्राइडे, चर्चों में हुई विशेष प्रार्थना सभाएं, गाए गये प्रभु यीशु के बलिदान को याद करते हुए...

श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा

भांगड़ा और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकती महिलाएं​लखनऊ। हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति 'सुहासिनी' के तत्वावधान में शुक्रवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान...

लखनऊ की पूजा गर्ग बनीं फिक्की फ्लो की 43वीं राष्ट्रीय अध्यक्ष

सिमरन साहनी बनी फ्लो लखनऊ चैप्टर की नई चेयर पर्सन लखनऊ। फिक्की लेडीज आॅर्गनाइजेशन गर्व के साथ घोषणा करता है कि लखनऊ की पूजा गर्ग...

एक एंग्री ओल्ड मैन की जबरदस्त कहानी है ‘सूबेदार’

अभिनेता ने अपने स्टाइल, स्वैग, आक्रोश और हीरोइज्म से इसे यादगार बनायालखनऊ। अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ...