back to top

अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़, 13 करोड़ रुपये के मूल्य की हेरोइन जब्त

नयी दिल्ली। दिल्ली के द्वारका में कथित रूप से मादक पदार्थ गिरोह चला रहे तीन अफ्रीकी नागरिकों को गिरफ्तार कर उनके पास से 13 करोड़ रुपये के मूल्य की हेरोइन जब्त की गई है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि गिरोह के सरगना स्टेनली शिमेज अलासोनी (41), हेनरी ओकोली (41) और यूचेचुकुवू पीटर इग्बोनाजू (37) के पास से। किलो 300 ग्राम हेरोइन जब्त की गई। पुलिस के अनुसार गिरोह हाल में उत्तम नगर और मोहन गार्डन में सक्रिय था। आरोपी बिना वैध वीजा के यहां रह रहे थे। मादक पदार्थ विभिन्न भारतीय बंदरगाहों के जरिये रूस से रास्ते नाइजीरिया से यहां लाया गया था।

 

द्वारका के पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक अक्टूबर को मोहन गार्डन में जाल बिछाया और ओकोली तथा इग्बोनाजू को एक किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। अधिकारी ने कहा कि दोनों 2019 में बांग्लादेश के रास्ते भारत आए और पूछताछ के दौरान उन्होंने पुलिस को बताया कि यह प्रतिबंधित पदार्थ अफ्रीका से रूस के रास्ते भारत पहुंचा। आरोपी ने कहा कि कई बार मादक पदार्थ की तस्करी बांग्लादेश और नेपाल से भारत में की जाती थी।

 

डीसीपी ने कहा, बड़े विक्रेताओं ने वर्चुअल नंबरों के माध्यम से खुदरा विक्रेताओं से संपर्क किया और यहां खुदरा विक्रेता के स्थानों पर दवाओं की आपूर्ति की। गिरफ्तार अफ्रीकी नागरिकों ने मोहन गार्डन क्षेत्र में अलग-अलग मंजिलों पर दो कमरे किराए पर लिए। वे भूतल पर रहते थे और ऊपरी मंजिल पर एक कारखाना स्थापित कर रखा था, जहां से हेरोइन मिलाने में इस्तेमाल होने वाले रसायन और उपकरण जब्त किए गए। उन्होंने बताया कि उनकी निशानदेही पर अलासोनी को चार अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था और उसके पास से 300 ग्राम हेरोइन जब्त की गई थी। चौधरी ने कहा, अलासोनी ने एक अफ्रीकी विक्रेता से हेरोइन खरीदी और दिल्ली में उसका एक बड़ा ग्राहक आधार है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...