back to top

प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के दिए निर्देश : योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अधिकारियों को प्रवासी कामगारों के लिए रोजगार की व्यापक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए और कहा कि कोरोना वायरस की रोकथाम संबंधी प्रयासों में किसी तरह की कमी नहीं आनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि कामगारों को मनरेगा, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, महिला स्वयं सहायता समूह, डेयरी, खाद्य प्रसंस्करण तथा गौ-आश्रय स्थल से जोड़ते हुए रोजगार का प्रबन्ध किया जाए। दुग्ध समितियों तथा पौध नर्सरी के माध्यम से भी प्रवासी कामगारों को रोजगार उपलब्ध कराने की कार्यवाही की जाए।

मुख्यमंत्री गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में लॉकडाउन की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लखनऊ के सीडीआरआई, आईआईटीआर, बीएसआईपी तथा आईवीआरआई बरेली में चिकित्सा जांच का कार्य प्रारम्भ हो गया है। यह सुनिश्चित किया जाए कि इन संस्थानों को जांच कार्य से सम्बन्धित सभी संसाधन सुचारू रूप से उपलब्ध होते रहें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सा के दौरान होने वाले संक्रमण को रोकने के लिए सभी उपाय किए जाने चाहिए। योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे यह सुनिश्चित करें कि प्रवासी कामगार पैदल यात्रा कर प्रदेश में न आएं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रवासी कामगारों की सुरक्षित वापसी के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश वापस लौटने वाले प्रवासी कामगारों के स्वास्थ्य की जांच की जाए। इसके लिए प्रत्येक पृथक-वास केंद्र में मेडिकल टीम की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

हुनर साबित करने के लिए नहीं, बल्कि अपने सुधार के लिए खेल रहा हूं: अजिंक्य रहाणे

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान और अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अपने भविष्य को लेकर जारी अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया...

शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना

लुसाने । भारत की शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना है जिनकी असाधारण उपलब्धियों में ऐतिहासिक विश्व...

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के पहले मुकाबले में खुद को साबित करने उतरेंगे गिल और अय्यर

मुल्लांपुर। भारतीय टीम से बाहर टी20 बल्लेबाज शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जब इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच में क्रमश: गुजरात टाइटंस और...