back to top

प्रदेश में लौटने वाले श्रमिकों को राशन और एक हज़ार रुपये भत्ता दिए जाने के निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में करीब 18 लाख प्रवासी मजदूर और कामगार प्रदेश के विभिन्न गांवो तथा शहरों के पृथक केन्द्रों के माध्यम से गए है और इन सभी को पृथक अवधि पूरी करने के बाद 15 दिन का राशन और 1000 रुपए का भरण पोषण उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि अब तक प्रदेश में 20 लाख से अधिक प्रवासी श्रमिक और कामगार ट्रेनों और बसों के माध्यम से प्रदेश में लौट चुके है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश की 46103 ग्राम पंचायतों में बने पृथक केन्द्रों के माध्यम से 16 लाख 8 हजार 184 श्रमिक गए है। इसी तरह नगरीय क्षेत्र के 6202 मोहल्लों में बने पृथक केन्द्रों के माध्यम से दो लाख 24 हजार 639 लोग गए है और इस तरह प्रदेश में कुल 18 लाख 24 हजार लोग पृथक केन्द्रों के माध्यम से गए है। प्रवासी श्रमिको के आने का सिलसिला अभी भी जारी है क्योंकि लगभग 100 ट्रेन प्रतिदिन आ रही है।

अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए कि प्रवासी कामगारों और श्रमिकों की सकुशल वापसी के साथ ही उन्हें पृथक केन्द्र में सुरक्षित ले जाएं। उन्होंने कहा कि अब तक 20 लाख से अधिक प्रवासी श्रमिक उत्तर प्रदेश में सकुशल वापस आए हैं।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी प्रवासी श्रमिकों को 15 दिन के खाद्यान्न के साथ-साथ उन्हें नियमित तौर पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए उनका राशन कार्ड बनवाया जाए। घर में पृथक रहने के दौरान इन्हें 1000 रुपये का भरण पोषण भत्ता भी उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने खाद्य एवं रसद विभाग को हर जरूरतमन्द को नि:शुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराने में योगदान देने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

रश्मि खंड सोसायटी में कपड़ा दान अभियान ने जगाई नई उम्मीद

लखनऊ के रश्मि खंड सोसायटी में एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहाँ समाज के जागरूक नागरिकों ने मिलकर ज़रूरतमंदों की सहायता के लिए...

मंच पर दिखे भगवान श्री कृष्ण के पांच स्वरूप

गीता के उपदेशों के साथ हुआ चैती महोत्सव का समापन-फूलों की होली के बीच हुआ समापन उत्सव लखनऊ। ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती...

महावीर जयंती आज, निकाली गयी पालकी यात्रा

लखनऊ। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती मंगलवार को धूमधाम के साथ मनायी जाएगी। श्री जैन धर्म प्रवर्धनी सभा के...

बच्चों को मिला एकता का संदेश

स्टोरीमैन जीतेश ने सुनाई कहानी लखनऊ। जीवन में केवल ताकत या बुद्धि ही पर्याप्त नहीं होती बल्कि नेक दिली और आपसी एकता भी उतनी ही...

फिल्मों के माध्यम से भारत की संस्कृति को वैश्विक पहचान मिली : पाठक

उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव का आगाज लखनऊ। उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव 2026 का दो दिवसीय भव्य आयोजन दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ।...

मुनाल महोत्सव : पहाड़ी लोकनृत्य की बिखरी छटा

तीन दिवसीय महोत्सव का हुआ समापनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...