back to top

दिल्ली के दो सीआरपीएफ स्कूलों में बम रखे होने की सूचना, जांच के बाद फर्जी निकली

नयी दिल्ली। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा संचालित दो स्कूलों में मंगलवार को बम रखे होने की सूचना दी गई जिसके बाद परिसरों की तलाशी ली गई लेकिन कुछ नहीं मिला। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।उनके मुताबिक, एक अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को कॉल कर दावा किया कि स्कूलों में विस्फोटक रखे गए हैं।

सुबह करीब नौ बजे आई इस कॉल में चेतावनी दी गई कि प्रशांत विहार और द्वारका स्थित सीआरपीएफ स्कूलों में बम रखे गए हैं, जिसके बाद स्थानीय पुलिस, बम निरोधक दस्ते और दिल्ली अग्निशमन सेवा की टीमों को तत्काल रवाना किया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया,फोन आने के बाद टीमें दोनों स्थानों पर पहुंच गर्इं और एहतियात के तौर पर स्कूल भवनों को खाली करा लिया गया।

उन्होंने कहा कि यह सूचना देने के बाद कॉल करने वाले का फोन बंद हो गया तथा उसका पता लगाने के प्रयास जारी हैं। अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने कहा, हमने दोनों स्कूलों की गहन जांच की और कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। धमकी को फर्जी घोषित कर दिया गया है।अधिकारी ने बताया कि पुलिस कॉल रिकॉर्ड और तकनीकी विवरण का विश्लेषण कर रही है ताकि कॉल करने वाले की पहचान की जा सके और फर्जी सूचना के मकसद का पता लगाया जा सके।

RELATED ARTICLES

यूपी में अब ओला, उबर को भी कराना होगा पंजीकरण…एग्रीगेटर कंपनी को पांच लाख रुपए शुल्क लेकर दिया जाएगा लाइसेंस

बिना पंजीकरण, फिटनेस, मेडिकल, पुलिस वेरिफिकेशन आदि के नहीं चल सकेगी कोई ओला व उबर आदि टैक्सी लखनऊ । योगी सरकार ने यात्रियों की सुरक्षा...

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब प्रदेश के हर गांव तक पहुंचेगी बस

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026 को कैबिनेट की मंजूरी, दयाशंकर सिंह बोले- परमिट व टैक्स से मुक्त रहेंगी ग्राम परिवहन योजना में अनुबंधित बसें लखनऊ ।...

जीनत अमान ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए बोलीं- मैं कभी भी एक अच्छी डांसर नहीं रहीं

नयी दिल्ली। अभिनेत्री जीनत अमान का कहना है कि वह कभी भी एक अच्छी डांसर नहीं रहीं। उन्होंने बताया कि जल्द ही फिल्मकारों को...

केयर इकोनॉमी में भारत की छलांग… 1.5 लाख युवाओं को स्किल्ड बनाने की तैयारी

नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2026-27 की घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए केंद्र सरकार ने 'भारत के देखभाल परिस्थिति तंत्र को मजबूत करना'...

जीनत अमान ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए बोलीं- मैं कभी भी एक अच्छी डांसर नहीं रहीं

नयी दिल्ली। अभिनेत्री जीनत अमान का कहना है कि वह कभी भी एक अच्छी डांसर नहीं रहीं। उन्होंने बताया कि जल्द ही फिल्मकारों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 13 मार्च को ग्रीन कॉरिडोर का शुभारंभ करेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

लखनऊ। लखनऊ से सांसद एवं केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 12 व 13 मार्च को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के दौरे पर रहेंगे। महानगर...

सीएम योगी को प्रस्तुत किया गया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का एयरोड्रम लाइसेंस

एयरपोर्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस्टोफ श्नेलमैन के साथ वरिष्ठ अधिकारियों ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात इस लाइसेंस के बाद अब एयरपोर्ट के उद्घाटन और...