back to top

एआई से और बेहतर हो सकेगा बांझपन का इलाज: डा. गीता खन्ना

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। महिलाओं में बढ़ रही बांझपन समस्या को नई तकनीकियों ने आसान कर दिया है। जल्द ही एआई से और बेहतर परिणाम मिलेंगे। यह कहना है आईवीएफ विशेषज्ञ और आईएफएस (इंडियन फर्टिलिटी सोसाइटी) उपाध्यक्ष डा गीता खन्ना का।

वह आईवीएफ और हाई रिस्क प्रेगनेंसी पर आयोजित सीएमई को सम्बोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि चिकित्सा विज्ञान में प्रौद्योगिकी और उपचार चोली- दामन का साथ है और आईवीएफ उपचार में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से, समस्या का पता लगाने की सटीकता, खुराक की समयबद्धता और वास्तविक निगरानी आईवीएफ डॉक्टरों के लिए वरदान साबित होगी।

सफलता दर बढ़ाने, रोगी के अनुभवों को बेहतर बनाने और डेटा-संचालित अंतर्दृष्टि और स्वचालन के माध्यम से क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए एआई आईवीएफ के विभिन्न पहलुओं में तेजी से एकीकृत हो सकता है। उन्होंने कहा कि आईवीएफ के क्षेत्र में एआई अभी भी एक अपेक्षाकृत नई तकनीक है, लेकिन इसमें बांझपन के इलाज के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव लाने की क्षमता है।

सत्र के दौरान अन्य विशेषज्ञों ने बताया कि रक्तचाप मधुमेह, थायरॉयड बीमारियों के साथ देर से विवाह बांझपन की मुख्य वजह है। इससे हाई रिस्क प्रेगनेंसी होने की सम्भावना अधिक होती है। कार्यक्रम में डॉ. केडी नायर, अध्यक्ष आईएफएस, डॉ. सुरवीन घुम्मन, सचिव आईएफएस, डॉ. सोनिया मलिक, मुंबई से डॉ. जतिन शाह, दिल्ली से डॉ. कुलदीप जैन, अहमदाबाद से डॉ. जयेश अमीन व डा. श्वेता मित्तल समेत करीब 400 विशेषज्ञ शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारम्भ केजीएमयू की कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद किया।

RELATED ARTICLES

जनगणना कराने के बाद ही महिला आरक्षण की बात हो: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावित विधेयक के आधार पर सवाल उठाते हुए रविवार को कहा कि...

बलरामपुर में अनियंत्रित कार पुल से टकराई, तीन युवकों की मौत

बलरामपुर । बलरामपुर जिले में बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के अनियंत्रित कार के पुल से टकरा जाने से तीन युवकों की मौत हो...

प्रभारी मंत्री गंदगी देख भड़के, कार्यदायी संस्थाओं पर जुर्माना,तीन अफसरों का वेतन कटा, बीट इंचार्ज निलंबित

भूतनाथ, इंदिरा नगर, इस्माइलगंज व बाबू जगजीवन राम वार्ड में स्वच्छता की समीक्षा लखनऊ। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री...

निकला ईस्टर का जुलूस, प्रभु यीशू को किया याद

लखनऊ। प्रभु यीशु मसीह के पुन: जी उठने की खुशी में रविवार को ईसाई धर्मावलंबियों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ ईस्टर जुलूस निकाला।सेंट्रल...

विशाल नगर कीर्तन में गतका दल ने दिखाये हैरतअंगेज करतब

श्री गुरु तेग बहादुर साहब जी का प्रकाश पर्वलखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी यहियागंज द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी...

भातखंडे : आज बिरज में होली रे रसिया…

होली मिलन समारोह में दी गई भव्य प्रस्तुति लखनऊ। लखनऊ के समर्पण वृद्धजन परिसर में एक भव्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें...

शास्त्रीय नृत्य संग नाटक से सजा स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह

शिक्षा प्रणाली पर करारा प्रहार करता है नाटक 'रिफंड'लखनऊ। स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह में पहले दिन रविवार को विशाल कृष्ण एवं दल की ओर...

अतीक उल्लाह को मिला प्रोफेसर शारिब रूदौलवी अवॉर्ड

आॅल इंडिया कैफी आजमी अकादमी, निशातगंज में आयोजनलखनऊ। प्रोफेसर शारिब रूदौलवी मेमोरियल कमेटी के तत्वावधान में आॅल इंडिया कैफी आजमी अकादमी, निशातगंज में आज...

रामायण नृत्य-नाटिका देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

भगवान श्रीराम की पावन गाथा पर आधारित संक्षिप्त रामायण नृत्य-नाटिकालखनऊ। आर्ट्स एण्ड कल्चरल सोसाइटी रंगमंडल ग्रुप, कल्याणपुर, लखनऊ द्वारा भगवान श्रीराम की पावन गाथा...