back to top

भारत बनाम वेस्टइंडीज: किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी के लिए तैयार हैं अय्यर

पोर्टऑफस्पेन: भारतीय टीम प्रबंधन के लिए चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी की तलाश जारी है और ऐसे में श्रेयष अय्यर ने कहा है कि वह किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी के लिए तैयार हैं। वेस्टइंडीज दौरे पर गई भारतीय टीम का हिस्सा अय्यर को दौरे पर अगले दो एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में लोकेश राहुल और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों की चुनौती का सामना करना होगा। पिछले कुछ समय से भारत के लिए समस्या बने चौथे क्रम के बारे में पूछे जाने पर अय्यर ने कहा, हमें कोई जानकारी नहीं है। यह पूरी तरह से प्रबंधन का फैसला है। मैं जाकर यह नहीं कह सकता कि मुझे चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करनी है और वे मुझे इस स्थान पर रखें। ऐसा नहीं है।

 

भारत विश्व कप तक के सफर के दौरान चौथे नंबर पर स्थाई बल्लेबाज नहीं ढूंढ पाया और यह तलाश मौजूदा दौरे पर तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के बाकी बचे दो मैचों में भी जारी रहेगी। अय्यर ने मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा, यह स्थान खाली है और संभवत: वह इस स्थान पर सभी खिलाड़ियों को मौका देने का प्रयास करेंगे। फिलहाल इस स्थान को लेकर कोई भी आश्वस्त नहीं है। उन्होंने कहा, निजी तौर पर मैं सिर्फ चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के बारे में नहीं सोच रहा हूं। मैं ऐसा खिलाड़ी बनना चाहता हूं जो किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी के लिए तैयार हो या आप किसी भी स्थिति में मौके का फायदा उठाने का तैयार रहो। पांच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय पारियों में दो अर्धशतक जडऩे वाले अय्यर ने एक साल बाद भारतीय टीम में जगह बनाई है और वह इस मौके का फायदा उठाना चाहते हैं।

RELATED ARTICLES

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

प्रकृति का रौद्र रूप हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश में जल प्रलय

देश में बारिश का कहर जारी है। बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के चलते यहां 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है।...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...