back to top

इंडोनेशिया के दुर्घटनाग्रस्त विमान का मलबा जावा सागर में मिला

जकार्ता। इंडोनेशिया के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त विमान बोइंग 737-500 के मलबे एवं ब्लैक बॉक्स का रविवार को पता लगा लिया। शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त हुए श्रीविजय एयरलाइंस के इस विमान में 62 यात्री सवार थे। इंडोनेशिया के राष्ट्रीय तलाशी एवं बचाव एजेंसी के प्रमुख बगस पुरोहितो ने बताया कि अधिकारियों का मानना है कि उन्होंने उस स्थान का पता लगा लिया है जहां पर विमान का ब्लैक बॉक्स (कॉकपिट का डाटा एवं ध्वनि रिकॉर्डर) गिरा है क्योंकि उससे निकलने वाले आपात संकेत की पहचान नौसेना पोत की सोनार प्रणाली ने की है।

सैन्य प्रमुख हादी त्जाहजांतो ने कहा, हमने उपकरण से आए दो संकेतों की मदद से ब्लैक बॉक्स का पता लगा लिया है। उन्होंने कहा, उम्मीद है हम हादसे की वजह जानने में सहायक ब्लैक बॉक्स को जल्द ही बाहर निकाल लेंगे। इससे पहले रविवार को तलाशी एवं बचाव अभियान के तहत गोताखोरों को जावा सागर में 23 मीटर की गहराई में विमान के हिस्से मिले थे जिसके बाद और गहनता से खोज अभियान शुरू किया गया।

त्जाहजांतो ने एक बयान में कहा, हमें खबर मिली है कि पानी में दृश्यता ठीक है जिससे गोताखोरों के दल के लिए विमान के कुछ हिस्सों को खोजने में मदद मिली। उन्होंने कहा, हमें विश्वास है कि यह वहीं स्थान है जहां पर विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। उन्होंने ने बताया कि विमान के हिस्से मिले हैं जिन पर पंजीकरण संख्या दर्ज है। इससे पहले बचाव दल के सदस्यों को जावा के समुद्र से रविवार सुबह मानव अवशेष, फटे कपड़े एवं धातु के कुछ टुकड़े मिले थे।

त्जाहजांतो ने बताया कि शनिवार को जिस स्थान से श्रीविजय एयर की उड़ान संख्या 182 लापता हुई थी वहीं से नौसेना के पोत पर लगे सोनार उपकरण ने विमान से आ रहे संकेत को पकड़ा था जिसके बाद इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया। यह विमान राजधानी जकार्ता से इंडोनेशिया के बोर्नियो द्वीप स्थित वेस्ट कलीमंतान प्रांत की राजधानी पोंटियांक जा रहा था। अभी तक विमान हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है और न ही उसमें सवार किसी के जिंदा होने के संकेत मिले हैं।

राष्ट्रपति जोको विडोडो ने कहा, मैं सरकार और सभी इंडोनेशिया वासियों की ओर से इस हादसे पर दुख व्यक्त करता हूं। परिवहन मंत्री बी के सुमादी ने संवादाताओं से कहा कि दुर्घटनास्थल का अनुमान लगने के बाद अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है। राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी ने बयान जारी करके कहा कि खोज एवं बचाव दल ने लांकांग और लाकी द्वीपों के बीच ये वस्तुएं बरामद की हैं।

RELATED ARTICLES

यूपी आज जो कुछ भी कर पा रहा है, उसके पीछे है पं. गोविंद बल्लभ पंत की सोचः सीएम योगी

सीएम योगी ने पूर्व गृह मंत्री व उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री ‘भारत रत्न’ पं. गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि लखनऊ...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...