back to top

दो दिवसीय रक्षा अभ्यास में भारत की समुद्री तैयारियों की समीक्षा की गई

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने दो दिन के एक व्यापक रक्षा अभ्यास में शांति से लेकर युद्घकाल तक की आपात स्थितियों समेत समुद्री क्षेत्र में मौजूद सभी संभावित चुनौतियों से निपटने की भारत की तैयारियों की समीक्षा की।

अधिकारियों ने बताया कि इस रक्षा अभ्यास के दायरे में देश का 7516 किलोमीटर का तटीय क्षेत्र और विशेष आर्थिक क्षेत्र शामिल था। उन्होंने बताया कि द्विवार्षिक अखिल भारतीय तटीय रक्षा अभ्यास सी विजिल -21 का दूसरा संस्करण 12-13 जनवरी को आयोजित किया गया। भारतीय नौसेना ने बताया कि सभी हितधारकों के इसमें पूरी निष्ठा से हिस्सा लेने से अभ्यास के परिकल्पित उद्देश्य पूरे किए गए।

अभ्यास में पूरे तटीय सुरक्षा तंत्र और भारतीय नौसेना तथा तटरक्षक बल के जमीन पर तैनात 110 से अधिक आयुध को शामिल किया गया, जिससे यह अभी तक सबसे व्यापक अभ्यास बन गया। नौसेना ने एक बयान में कहा, सी विजिल के वैचारिक और भौगोलिक विस्तार में देश का पूरा तट और विशेष आर्थिक क्षेत्र शामिल था और इसमें शांति से लेकर युद्ध-काल तक की आपात स्थितियों में उत्पन्न हो सकने वाली चुनौतियों की समीक्षा की गई… भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने मुम्बई आतंकवादी हमले के बाद भारत की तटीय सुरक्षा को बढ़ाने के लिए कई उपाय किए हैं।

पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा 26 नवम्बर 2008 को मुम्बई पर किए हमले में 166 से अधिक लोग मारे गए थे, जिसमें 10 देशों के 28 विदेशी नागरिक भी शामिल थे। सी विजिल -21 के तहत पहला अभ्यास जनवरी 2019 में किया गया।

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...