back to top

भारत का रक्षा निर्यात वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपये रहा

नयी दिल्ली। भारत का वार्षिक रक्षा निर्यात वित्त वर्ष 2025-26 में सालाना आधार पर 62 प्रतिशत से अधिक बढ़कर रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच पर जानकारी देते हुए कहा कि रक्षा निर्यात में यह बड़ी छलांग भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं पर बढ़ते वैश्विक भरोसे को दर्शाती है।

देश रक्षा निर्यात में सफलता की शानदार कहानी लिख रहा है। उन्होंने कहा, वित्त वर्ष 2025-26 में भारत का रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपये के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया है। यह गत वित्त वर्ष 2024-25 की तुलना में 62.66 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि है। रक्षा मंत्री ने कहा कि 14,802 करोड़ रुपये की इस बड़ी वृद्धि से भारत की स्वदेशी क्षमताओं और उन्नत विनिर्माण क्षमता पर वैश्विक विश्वास झलकता है।

उन्होंने बताया कि इस उपलब्धि में रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (डीपीएसयू) का योगदान 54.84 प्रतिशत और निजी उद्योग का योगदान 45.16 प्रतिशत रहा जो सहयोगात्मक एवं आत्मनिर्भर रक्षा परिवेश की ताकत को दर्शाता है। भारत का रक्षा निर्यात 2024-25 में 23,622 करोड़ रुपये और 2023-24 में 21,083 करोड़ रुपये रहा था।

RELATED ARTICLES

आटिज्म से पीड़ित व्यक्तियों को सशक्त बनाना जरूरी…. राज्यसभा के सभापति राधाकृष्णन

नई दिल्ली। राज्यसभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन ने बृहस्पतिवार को कहा कि आटिज्म से पीड़ित व्यक्तियों को केवल समायोजित करने के बजाय उन्हें...

ईरान युद्ध में नेतन्याहू की रणनीति … राजनीतिक लाभ और बढ़ते जोखिम

सिडनी । बेंजामिन नेतन्याहू के लिए ईरान के साथ जारी युद्ध सैन्य कार्वाई से कहीं अधिक एक रणनीतिक और राजनीतिक दांव बन गया है।...

जनता दर्शन में बोले सीएम योगी…जरूरतमंद को आवास और बीमार के इलाज की होगी व्यवस्था

गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की करीब 100 लोगों से मुलाकात लोगों की समस्याएं सुनकर दिया भरोसा, हर समस्या का कराएंगे सन्तुष्टिपरक...

टाइगर वुड्स ने राइडर कप कप्तान का पद ठुकराया, विदेश में कराएंगे इलाज

न्यूयॉर्क। पिछले कुछ समय से गोल्फ से जुड़ी गतिविधियों से दूर रहने वाले टाइगर वुड्स ने बुधवार को औपचारिक रूप से राइडर कप की...

केरल में एक सैनिक सम्मान सम्मेलन में राजनाथ सिंह बोले- देश में ईंधन या गैस की कोई कमी नहीं है

तिरुनवंनतपुरम। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में ईंधन या गैस की कोई कमी नहीं है और भारत पश्चिम एशिया...

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आईईडी विस्फोट में चार पुलिसकर्मी समेत नौ लोग हुए जख्मी

पेशावर।पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में बुधवार को एक आईईडी में विस्फोट होने से चार पुलिसकर्मियों सहित नौ लोग घायल हो गए। स्थानीय...