back to top

क्रूज़ में फंसे भारतीयों ने मोदी से की मदद की गुहार

टोक्यो। कोरोना वायरस की वजह से जापान के तट पर कुछ दिनों से निगरानी में चल रहे क्रूज डायमंड प्रिसेज में चालक दल समेत 168 भारतीय यात्री फंसे हुए हैं। इनमें से कुछ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन्हें इस संकट से बचाने की मार्मिक अपील की है।

एक निजी टीवी चैनल में चल रहे वीडियो में दिखाया गया है कि चालक दल के सदस्यों में रसोइया का काम करने वाला व्यक्ति बिनय कुमार सरकार मुंह पर मास्क लगाए हुए है। वह हिंदी में पीएम मोदी और संयुक्त राष्ट्र को संबोधित करते हुए कह रहा है कि भारतीयों को अन्य लोगों से फौरन अलग किया जाए। वह कह रहा है कि उनमें से किसी की भी कोरोना वायरस को लेकर जांच नहीं की गई है।

वीडियो में दिख रहा है कि उसके इर्द-गिर्द मास्क लगाए पांच भारतीय भी खड़े हैं। वह अपील कर रहा है कि कैसे भी करके जितना जल्दी हो सके, उन्हें बचाया जाए। अगर उन्हें कुछ हो जाता है तो क्या होगा। मैं भारत सरकार और पीएम मोदी जी से यह अनुरोध करना चाहता हूं कि कृपया हमें बाकी लोगों से अलग करवाएं और सुरक्षित घर वापसी करवाएं।

इस बीच, टोक्यो में भारतीय दूतावास ने सोमवार को एक ट्वीट करके कहा कि इस बात की सूचना है कि जहज पर भारतीय भी हैं। दूतावास ने कहा कि कई क्रू और कुछ भारतीय यात्री इस क्रूज पर हैं और इन्हें कोरोना वायरस के संकट के चलते अलग-थलग रखा गया है। ट्वीट में यह नहीं बताया गया है कि कुल भारतीयों की संख्या कितनी है। बताया जा रहा है कि जापान के योकोहामा बंदरगाह पर रोक कर रखे गए लग्जरी क्रू के यात्री और चालक दल के सदस्य पांच फरवरी से परेशान हैं।

इस जहाज में काफी सारे लोगों के कोरोना वायरस की चपेट में आने की पुष्टि हुई। सोमवार को क्रू कप्तान के अनुसार जहाज में अब 137 लोग कोरोनावायरस की चपेट में आ गए हैं। इस जहाज में 3600 लोग सवार हैं। ये जहाज बीस जनवरी को योकोहामा से चला था और 25 जनवरी को हांगकांग में एक यात्री इस जहाज से उतरा।

दो फरवरी को जहाज को जानकारी मिली कि वह यात्री कोरोना वायरस से पीड़ित था। इसके बाद जहाज को तुरंत योकोहोमा वापस भेजा गया और पांच फरवरी से ये जहाज बंदरगाह पर अलग खड़ा हुआ है। जापान स्वास्थ्य मंत्रालय जहाज पर मौजूद सभी लोगों की निगरानी कर रहा है। सभी को बचाव के लिए मास्क और अन्य उपकरण दिए गए हैं। ये जहाज 19 फरवरी तक बंदरगाह पर अलग खड़ा रहेगा।

RELATED ARTICLES

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...

यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित फिल्म सिटी जल्द आकार लेगी, रोजगार का सृजन होगा: बोनी कपूर

नोएडा /लखनऊ। मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने शनिवार को कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित इंटरनेशनल फिल्म सिटी परियोजना जल्द ही आकार...