back to top

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे रिकॉर्ड में सुधार करने उतरेगी भारतीय महिला टीम

मुंबई। लगातार दो टेस्ट मैच में जीत से उत्साहित भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाली तीन एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला में अपने इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ रिकॉर्ड में सुधार करने की कोशिश करेगी। भारतीय टीम इस समय शानदार फॉर्म में चल रही है। उसने इंग्लैंड को रिकॉर्ड 347 रन से हराने के बाद वानखेड़े स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। वनडे श्रृंखला के सभी मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाएंगे।

भारत आगामी मैचों में अपना विजय अभियान जारी रखने को लेकर प्रतिबद्ध है लेकिन हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इस बात से अच्छी तरह वाकिफ होगी कि ऑस्ट्रेलिया को हराना आसान नहीं होगा, जिसका 50 ओवर के प्रारूप में शुरू से दबदबा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए 50 वनडे मैचों में भारत केवल 10 मैच में जीत दर्ज कर पाया है जबकि 40 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा। घरेलू मैदानों पर भारत का रिकॉर्ड अधिक खराब है।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी धरती पर जो 21 वनडे मैच खेले हैं उनमें से उसने केवल चार मैच जीते हैं, जबकि 17 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा। भारत ने फरवरी 2007 से लेकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी धरती पर जो सात मैच खेले हैं उन सभी में उसे हार झेलनी पड़ी। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में पिछले दो वनडे मैच मार्च 2012 में खेले थे, जिनमें उसे 221 रन और 5 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस श्रृंखला का पहला मैच अहमदाबाद में खेला गया था जिसमें आस्ट्रेलिया ने 30 रन से जीत दर्ज की थी।

लेकिन अब भारत के पास हरमनप्रीत के रूप में नई कप्तान और अमोल मजूमदार के रूप में नया कोच है। भारतीय टीम के पास यह 2025 में होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारियों की शुरुआत करने और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने रिकॉर्ड में सुधार करने का मौका है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली इस श्रृंखला के लिए अपनी टीम में श्रेयंका पाटिल, सैका इसाक, मन्नत कश्यप और टिटास साधु के रूप में नए चेहरे शामिल किए हैं। भारत की तरफ से इस साल तीन वनडे मैच में जेमिमा रोड्रिग्स ने सर्वाधिक 129 रन बनाए हैं वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बाएं हाथ की सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी ने 11 मैचों में एक शतक और दो अर्द्धशतक के साथ 387 रन बनाए हैं।

टीम इस प्रकार हैं:

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ज्चा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, मन्नत कश्यप, सैका इशाक, रेणुका सिंह ठाकुर , टिटास साधु, पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, हरलीन देयोल।

ऑस्ट्रेलिया : डार्सी ब्राउन, हीथर ग्राहम, एशले गार्डनर, किम गार्थ, एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), जेस जोनासेन, अलाना किंग, फोएबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एलिसे पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम।

मैच भारतीय समयानुसार दोपहर एक बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

RELATED ARTICLES

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...