back to top

टी20 विश्व कप में 1983 का कारनामा दोहरा सकती है भारतीय महिला टीम : रमन

नई दिल्ली। भारतीय महिला टीम के कोच डब्ल्यू वी रमन को लगता है कि उनकी टीम 21 फरवरी से आस्ट्रेलिया में शुरू होने वाले टी20 विश्व कप में कपिल देव की अगुआई वाली विश्व कप विजेता टीम का कारनामा दोहराने की क्षमता रखती है।

भारतीय महिला टीम 21 फरवरी को आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 विश्व कप में अपना अभियान शुरू करेगी। रमन ने कहा कि हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी खिताब जीतने की प्रबल दावेदारों में एक होगी। भारतीय महिला टीम ने कभी भी आईसीसी ट्राफी हासिल नहीं की है। रमन ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से कहा, निश्चित रूप से टीम प्रबल दावेदारों में से एक होगी।

उन्होंने 2017 विश्व कप में (उप विजेता रहकर) और 2018 टी20 विश्व कप (सेमीफाइनल में पहुंचकर) में अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया था। इसके बाद से टीम में फिटनेस, मैदान पर चपलता और बल्लेबाजी रवैए में काफी सुधार हुआ है।

उन्होंने कहा, पिछले छह महीनों में टीम अच्छी तरह आगे बढ़ रही है। जब मैं टीम से जुड़ा था, तब को देखते हुए टीम थोड़ी बेहतर और संतुलित हुई है। इन खिलाड़ियों के पास इस विश्व कप में काफी बढ़िया मौका है। रमन ने कहा कि अगर भारत खिताब जीत लेता है तो इससे देश में महिला क्रिकेट को काफी फायदा मिलेगा।

उन्होंने कहा, अगर वे ऐसा कर लेती हैं तो वे शायद वही कर लेंगी जो कपिल देव की विश्व कप विजेता टीम ने 1983 में भारतीय क्रिकेट के लिए किया था। और अगर वे इस खिताब को जीत लेती हैं तो सुपरस्टार बन जाएंगी। भारतीय बल्लेबाजी के बारे में बात करते हुए रमन ने कहा, बल्लेबाजी निश्चित रूप से अच्छी है। वे तकनीकी रूप से अच्छी होने के साथ निडरता से बल्लेबाजी करती हैं। वे तेज गेंदबाजों और स्पिनरों को अच्छी तरह से खेलती हैं और काफी आत्मविश्वास से भरी हैं।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...