back to top

भारतीय महिला टीम ने भी जीती ओलिंपिक टेस्ट प्रतियोगिता

टोक्यो: भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बुधवार को मेजबान जापान को एक संघर्षपूर्ण मैच में 2-1 से हराकर ओलिंपिक टेस्ट प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। ओआई हॉकी स्टेडियम में विश्व में दसवें नंबर की भारतीय टीम की तरफ से नवजोत कौर ने 33वें मिनट में गोल किए। जापान की तरफ से एकमात्र गोल मिनामी शिमिजु ने 12वें मिनट में किया। पहले क्वार्टर में दोनों टीमों ने आक्रामक रवैया अपनाया। पहले दस मिनट में भारत का दबदबा रहा और उसे 11वें मिनट में इसका फायदा भी मिला जब एक बेहतरीन मूव पर नवजोत गोल करने में सफल रहीं। भारत की खुशी हालांकि ज्यादा देर तक नहीं रही और जापान ने जवाबी हमला करके अगले मिनट में गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

 

दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने अपने डिफेंस पर ध्यान दिया। दोनों टीमों ने कुछ मौके बनाये लेकिन वे गोल करने में नाकाम रहीं। इससे हाफ टाइम तक स्कोर 1-1 से बराबरी पर ही रहा। हाफ टाइम के बाद भारत ने आक्रामक तेवर अपनाये और उसने 33वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। भारतीय ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर का शॉट जापानी गोलकीपर मेगुमी कागेयामा ने बचा दिया लेकिन युवा फॉरवर्ड लालरेमसियामी रिबाउंड पर गोल करने में सफल रहीं। जापान को भी 42वें मिनट में पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन भारतीय रक्षकों ने उसका बचाव करके भारतीय बढ़त बरकरार रखी। भारत को 45वें मिनट में पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन इस पर वह गोल नहीं कर पाया। भारत आखिरी क्वार्टर में गोल बचाने की कवायद में जुट गया और इसमें वह सफल भी रहा। जापान को आखिरी क्षणों में लगातार दो पेनल्टी कार्नर मिले लेकिन भारतीय गोलकीपर सविता ने दोनों अवसरों पर अच्छा बचाव किया।

 

RELATED ARTICLES

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

प्रकृति का रौद्र रूप हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश में जल प्रलय

देश में बारिश का कहर जारी है। बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के चलते यहां 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है।...

बालेंद्र शाह की पार्टी नेपाल में भारी जीत की ओर अग्रसर

काठमांडू।रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेपाल में ‘जेन जेड’ के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए पहले...

यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई रचायेंगे शादी, 29 मार्च को जोधपुर में लेंगे सात फेरे

बरेली/संभल। उत्तर प्रदेश की दो चर्चित और प्रभावशाली आईपीएस हस्तियों, अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई की शादी की खबरों ने इन दिनों...

जनता पर लगातार ‘‘महंगाई का हंटर’’ चला रहे हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप...

तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश ने हैदराबाद में नयनिका से शादी की

नयी दिल्ली। तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश अपनी प्रेमिका नयनिका के साथ हैदराबाद में शादी के बंधन में बंध गए।इस विवाह समारोह में कई जाने-माने...

ईरान की राजधानी तेहरान में कई विस्फोट, अमेरिका ने बमबारी तेज करने की चेतावनी दी

दुबई । ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार तड़के कई विस्फोट हुए, जिनसे आसमान में काले धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। इसके जवाब...

ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार

नयी दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में...