back to top

भारतीय अंपायर मेनन, चौधरी और शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में करेंगे अंपायरिंग

नई दिल्ली। आईसीसी पैनल में शामिल भारत के तीन अंपायर इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने शुरू हो रही चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में अंपायरिंग करेंगे जबकि वीरेंदर शर्मा और अनिल चौधरी का टेस्ट प्रारूप में मैदान पर यह पदार्पण होगा। चौधरी और शर्मा आईसीसी अमीरात पैनल के सदस्य हैं।

इनके साथ एलीट पैनल में भारत के प्रतिनिधि नितिन मेनन भी शामिल होंगे जो पिछले टेस्ट मैच में मैदानी अंपायर रह चुके हैं। कोरोना महामारी के कारण आईसीसी ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के सभी मैचों के लिए घरेलू टीम के मैच अधिकारियों को मंजूरी दी है। भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट श्रृंखला पांच फरवरी से खेली जाएगी। इसके पीछे तर्क यह दिया गया है कि टीमों को अंपायरों के फैसले की समीक्षा (डीआरएस) अपील के तीन मौके मिलते हैं जिससे गलत फैसलों की गुंजाइश कम रह जाती है।

इससे पहले तमिलनाडु के सुंदरम रवि को टेस्ट में लगातार खराब प्रदर्शन के कारण पैनल से बाहर कर दिया गया था। मेनन भारत के सबसे युवा अंपायरों में से है। वहीं शर्मा वनडे और एक टी20 में अंपायरिंग कर चुके हैं। चौधरी 20 वनडे और 28 टी20 में मैदान पर अंपायरिंग कर चुके हैं। मेनन ने तीन टेस्ट, 24 वनडे और 16 टी20 में अंपायरिंग की है। तीनों आईपीएल में नियमित तौर पर अंपायरिंग करते रहे हैं।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...